फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   shab e barat

आज है माफी की रात, गुनाहों से कर लें तौबा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
shab e barat
अमरोहा। शबे बरात 28 मार्च की रात को मनाई जाएगी। इस रात को अहमियत बहुत अधिक है। अल्लाह की रहमत बरसती है। उलमा ने इस रात में इबादत करने की अपील की है। पूरे साल का हिसाब किताब होता है। गुनाहों से माफी मांगने को कहा है। रविवार को मगरिब से सोमवार (29 मार्च) की फज्र के पहले तक इबादत बहुत अहमियत रहती है।
विज्ञापन

शाबान की 14वीं रात गुनाहों से माफी की रात है। रविवार 28 मार्च को सूर्यास्त (मगरिब) के बाद अल्लाह तआला इस रात को बहुत मेहरबान रहते हैं। बंदों की दुआओं को कबूल करते हैं। मौलाना अकरम कासमी ने बताया कि इस रात को अल्लाह तआला गुनाहगारों को गुनाहों से निजात देता है। यह रात जाग कर इबादत करने वाली रात है। इस रात में कुरआन की तिलावत अधिक से अधिक करने को कहा है। इसके अलावा तस्बीह और तहलीम के साथ जिक्र करें। सदका निकालें। इसी रात को साल भर के हिसाब किताब होते हैं। उलमा ने कहा है कि कब्रिस्तान में कब्र पर फातिहा पर पढ़ें। दुनिया से रुख्सत हो चुके लोगों के लिए मगफिरत के लिए दुआ करें।
विज्ञापन

उलेमा बोलें, पटाखे नहीं छुड़ाएं, बाइकों से नहीं घूमें
पटाखें और शोर शराबा से बचें।
दूसरे लोग को तकलीफ पहुंचें, उसे कत्तई नहीं करें।
पटाखा छुड़ाना और आतिशबाजी बिल्कुल गलत है। यह नहीं करें।
बाइक और वाहनों से नहीं निकलें। घरों मे रहें, इबादत में रात गुजारें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed