{"_id":"68780f13c177ad8c2b0310f6","slug":"sexually-abused-on-the-pretext-of-marriage-made-pornographic-videos-and-photos-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-143895-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, अश्लील वीडियो-फोटो बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, अश्लील वीडियो-फोटो बनाएं
Thu, 17 Jul 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 17 Jul 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
शादी समारोह में मुलाकात के बाद युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी करने का झांसा देकर यौन शोषण किया। अश्लील वीडियो फोटो बना लिए। शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी और उसके परिजनों ने दहेज में 20 लाख रुपये मांगे। दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। मामले में युवती ने प्रेमी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ये मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। गांव निवासी किसान की बेटी की मुलाकात 2016 में एक शादी समारोह में गांव नीलोखेड़ी के पिंटू से हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी और प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। युवती का आरोप है कि शादी करने का झांसा देकर पिंटू ने उसके साथ संबंध बनाए।
वह गर्भवती हुई तो पिंटू ने उसका गर्भपात करा दिया। आरोप है कि 26 जून 2024 को मिलने के बहाने पिंटू ने प्रेमिका को पाकबड़ा स्थित एक होटल में बुला लिया यहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं अश्लील वीडियो और फोटो खींच लिए। युवती ने जब शादी करने की बात कही तो दहेज में 20 लाख रुपये की मांग करने लगे। दवाब बनाने पर अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले में आरोपी पिंटू समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।