फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sexual abuse done by making a video of a teenager

किशोरी का वीडियो बनाकर किया यौन शोषण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sexual abuse done by making a video of a teenager
कुआखेड़ा/मंडी धनौरा। प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में किशोरी का वीडियो बनाकर उसका यौनशोषण करने वाले युवक व प्रेमी के खिलाफ पिता की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने पर आरोपी युवक व प्रेमी गांव से फरार हो गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का निकटवर्ती गांव निवासी एक युवक के साथ प्रेेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि करीब एक हफ्ता पहले गांव के एक अन्य युवक ने किशोरी व प्रेमी का आपत्तिजनक हालत में वीडियो बना लिया। आरोप है कि वीडियो बनाने वाले युवक ने किशोरी को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। युवक के लगातार शोषण से आजिज आकर किशोरी ने शनिवार की सुबह इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। बेटी की दास्तां सुनकर मां-बाप के पांव तले जमीन खिसक गई। पिता ने बेटी के साथ घटी घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर किशोरी के प्रेमी व वीडियो बनाने वाले युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है। दोनों आरोपी घरों से फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed