फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Seven soldiers returned to duty after winning the battle of Corona

कोरोना की जंग जीतकर ड्यूटी पर वापस आए सात कांस्टेबिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Seven soldiers returned to duty after winning the battle of Corona
अमरोहा। कोरोना की जंग जीत कर थाने के सात सिपाही एक बार फिर से अपनी ड्यूटी को अंजाम देने में जुट गए हैं। प्रभारी निरीक्षक ने सभी सिपाहियों का हौसला बढ़ाते हुए उनको पूरी ईमानदारी से काम करने की अपील की। सिपाही भी विभाग द्वारा समय समय पर ली खैर खबर से अभिभूत हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि थाने में तैनात सिपाही ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमित हो गए थे। इनमें बलजीत सिंह, लविश चौधरी, आदित्य मलिक, अरुण गिरी, ब्रह्मपाल सिंह, प्रवीण कुमार व दीपक कुमार शामिल थे।
विज्ञापन

संक्रमित पाए जाने के बाद सभी को स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन के मुताबिक क्वारंटीन कर दिया गया था। क्वारंटीन अवधि के दौरान सभी सिपाहियों की फोन पर कुशलक्षेम मालूम की जा रही थी। सभी संक्रमित सिपाहियों ने बहादुरी से कोरोना वायरस से जंग लड़ी और उसको मात देकर अपनी ड्यूटी पर वापस आ गए। प्रभारी निरीक्षक ने सिपाहियों से स्वयं को बचाते हुए ड्यूटी को अंजाम देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed