फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Seven including Ram Singh of BJP, Mehboob of SP, Vivek-Samarpal and Salim of Congress filled the form

भाजपा के रामसिंह, सपा के महबूब, विवेक-समरपाल और कांग्रेस के सलीम समेत सात ने कराया नामांकन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Seven including Ram Singh of BJP, Mehboob of SP, Vivek-Samarpal and Salim of Congress filled the form
विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा से राम सिंह सैनी, सपा से महबूब अली, विवेक सिंह, समरपाल सिंह और कांग्रेस से सलीम खान ने नामांकन कराया। इसके अलावा एक निर्दलीय प्रत्याशी समेत दो उम्मीदवारों ने भी पर्चा दाखिल किया है। इस तरह मंगलवार को सात प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किए। नामांकन के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधीनस्थों को कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन पर्चा दाखिल करने को लेकर कलक्ट्रेट में गहमागहमी का माहौल रहा। शाम तीन बजे तक प्रत्याशी नामांकन कराने के लिए पहुंचे। एक बार में नामांकन कक्ष में एक प्रत्याशी को ही अंदर जाने दिया गया। दोपहर 12 बजे सबसे पहले अमरोहा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राम सिंह सैनी,सपा प्रत्याशी महबूब अली, कांग्रेस के प्रत्याशी सलीम खान ने नामांकन दाखिल किया। धनौरा (सुरक्षित) विधानसभा सीट से सपा के प्रत्याशी विवेक सिंह और नौगांवा सादात विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी समरपाल सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी दुष्यंत खरे और राष्ट्रीय जनलोक पार्टी (सत्य) से अजीत सिंह ने पर्चा दाखिल किया। अब तक कुल 11 प्रत्याशी अपना नामांकन करा चुके हैं। सुरक्षा के लिहाजा से एसपी पूनम ने कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed