Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Seth Radhelal Agarwal became the first chairman of Municipality Dhanaura

Amroha News: सेठ राधेलाल अग्रवाल बने थे नगर पालिका धनौरा के पहले चेयरमैन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Seth Radhelal Agarwal became the first chairman of Municipality Dhanaura
सेठ राधेलाल अग्रवाल बने थे नगर पालिका धनौरा के पहले चेयरमैन
विज्ञापन

1967 में मिला था धनौरा को नगर पालिका का दर्जा
मंडी धनौरा (अमरोहा)। अपनी साफ सफाई के लिए कभी पूरे मंडल में प्रसिद्ध नगर धनौरा को नगर पालिका का दर्जा वर्ष 1967 में मिला था। सेठ जी के नाम से विख्यात राधेलाल अग्रवाल नगर पालिका के पहले चेयरमैन बने थे। उस समय चेयरमैन पद का चुनाव वार्ड सदस्य किया करते थे। वर्ष 1972 तक राधेलाल अग्रवाल चेयरमैन पद पर रहे। वर्ष 1967 से पहले धनौरा टाउन एरिया हुआ करता था। वर्ष 1972 में सागरमल गर्ग नगर पालिका के चेयरमैन बने। सागरमल गर्ग टाउन एरिया के भी चेयरमैन रह चुके थे।

नगर पालिका परिषद का दर्जा मिले धनौरा को 55 साल हो चुके हैं। तत्कालीन जनपद मुरादाबाद के अंतर्गत आने वाले मंडी धनौरा व चंदौसी नगर अपनी साफ-सफाई के लिए पूरे जनपद में प्रसिद्ध थे। वर्ष 1967 में मंडी धनौरा को नगर पालिका का दर्जा मिला। नगर पालिका के पहले चेयरमैन बनने का सौभाग्य सेठ जी के नाम से प्रसिद्ध राधेलाल अग्रवाल को मिला। वर्ष 1972 के अंतिम महीनों में हुए चुनाव में सागरमल गर्ग चेयरमैन निर्वाचित हुए थे। उन्होंने गुलाबचंद को पराजित किया था। वर्ष 1977 के बाद प्रदेश में निकाय चुनाव नहीं हुए। 12 साल बाद वर्ष 1989 में निकाय चुनाव कराए गए थे।
विज्ञापन

कौन कब चेयरमैन रहा
वर्ष 1988 नरेश चंद अग्रवाल
वर्ष 1995 मुन्नीदेवी सैनी
वर्ष 1998 ज्ञानेंद्र अग्रवाल कार्यवाहक
वर्ष 1999 से 30.11.2000 मुन्नीदेवी सैनी
वर्ष 2000 से 2005 तक दीनदयाल सिंह प्रजापति
1-12- 2005 से 15-11-2006 तक प्रशासनिक अधिकारी
16.11.2006 से 15. 11.2012 लता देवी सैनी
2012 से 2017 राजेश सैनी
2017 से 2022 तक राजेश सैनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed