फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Services of contract cleaning workers terminated

Amroha News: ड्यूटी से गायब 12 ठेका सफाई कर्मियों की सेवा समाप्त, सफाई नायक निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Services of contract cleaning workers terminated
अमरोहा। शहर की सफाई व्यवस्था की हकीकत जानने निकले नगर पालिका ईओ को दो ठेका सफाई कर्मियों की जगह दूसरे लोग ड्यूटी करते मिले। ड्यूटी से नदारद मिले 12 ठेका सफाई कर्मियों की सेवा समाप्ति के निर्देश दिए हैं। वार्ड दस के सफाई नायक को निलंबित कर दिया। जबकि वार्ड चार दुर्गापुर के सफाई नायक के वेतन पर रोक लगाई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर पालिका ईओ डॉ. बृजेश सिंह ने वार्ड दस गुलड़िया और वार्ड चार दुर्गापुर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मोहम्मद इल्तजा, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक जगत सिंह, सफाई निरीक्षक साजिद जिया मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान वार्ड संख्या दस गुलड़िया में सफाई कर्मचारी सचिन, कुलदीप, रोहित, हिमांशु, सुनीता, सुधीर बगैर अनुमति के ड्यूटी से नदारद मिले। वार्ड में सफाई व्यवस्था बेहद खराब मिली। इसके अलावा सफाई नायक अमित कुमार पर उपस्थिति प्रपत्र भी नहीं पाया गया।
विज्ञापन

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए ईओ ने सचिन, कुलदीप, रोहित, हिमांशु, सुनीता और योगेश की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही सफाई नायक अमित कुमार को निलंबित कर दिया। इसके बाद वार्ड चार दुर्गापुर में लक्ष्मण वाली मंढ़ैया का निरीक्षण किया गया। यहां भी सफाई कर्मचारी संजय उपस्थित मिले। जबकि पालिका कर्मचारी कंचन के स्थान पर कोई अन्य व्यक्ति कार्य करता पाया गया। इसके बाद मोहल्ला कल्याणपुरा का निरीक्षण किया गया। यहां सफाई कर्मी विष्णु के स्थान पर कोई अन्य व्यक्ति ड्यूटी करता मिला। इसके अलावा देविका, सुखवंती, मधु, लक्ष्मी भी ड्यूटी से नदारद मिलीं। यहां भी ईओ डॉ. बृजेश सिंह ने कर्मचारी कंचन, विष्णु, देविका, सुखवंती, मधु, लक्ष्मी की सेवा समाप्ति के निर्देश दिए। वहीं, क्षेत्रीय सफाई नायक अनिल का अग्रिम आदेशों तक वेतन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed