फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Service of teacher terminated who was working with the help of fake certificate

Amroha News: फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे नौकरी कर रहे शिक्षक की सेवा समाप्त

Fri, 01 Aug 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 01 Aug 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Service of teacher terminated who was working with the help of fake certificate
अमरोहा। फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सहारे नौकरी कर रहे एक शिक्षक की बीएसए ने सेवा समाप्त करते हुए बीईओ को रिपोर्ट दर्ज कर वेतन रिकवरी करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जोया के प्राथमिक विद्यालय सिबौरा में रियाजुल हसन की बतौर प्रधानाध्यापक के रूप में तैनाती थी। उनके पूर्व मध्यमा व उत्तर मध्यता के प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर दिसंबर 2015 में तत्कालीन बीएसए ने उनकी सेवा समाप्त कर दी थी। बीएसए के आदेश के खिलाफ रियाजुल हसन से हाईकोर्ट से स्टे प्राप्त कर लिया था लेकिन बाद में हाईकोर्ट द्वारा स्टे के आदेश को रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन

इस पर शिक्षक ने फिर स कोर्ट की शरण ली लेकिन कोर्ट ने सेवा समाप्ति के आदेश को यथावत रखने के आदेश दिए थे। इसके बाद बीएसए डॉ. मोनिका ने रियाजुल हसन की सेवा समाप्त कर दी है। ही बीईओ को उक्त शिक्षक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर वेतन रिकवरी के निर्देश भी दिए हैं। बीएसए ने बताया कि शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी गई है। मामले में जरूरी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed