फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Selling electrical products in the name of a famous company, shopkeeper caught

Amroha News: नामी कंपनी के नाम पर बेच रहे थे बिजली उत्पाद, दुकानदार को पकड़ा

Fri, 10 Jan 2025 12:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 10 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Selling electrical products in the name of a famous company, shopkeeper caught
चंदौसी कोतवाली में पकड़े गए नकली पंखों को ले जाता युवक - फोटो : संवाद
चंदौसी।
विज्ञापन

शहर के गायत्री इलेक्टि्रकल पर बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ की टीम ने ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बिजली के लोकल उत्पाद बेचते दुकानदार को पकड़ा है। दुकान से नामी कंपनी के स्टीकर लगे गीजर और पंखे भी बड़ी तादाद में मिले हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक ने उपकरणों को जब्त कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। साथ ही दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। चंडीगढ़ की स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड कंपनी इलेक्टि्रक बाजार में ऊषा, प्रेस्टीज, बजाज और वी- गार्ड नाम से विद्युत उत्पाद बेचती है। बृहस्पतिवार को कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक आनीष ने एसपी श्रीकृष्ण विश्नोई से मिलकर उनकी कंपनी में बनने वाले उपकरणों के नाम से बाजार में लोकल उत्पाद बेचे जाने की जानकारी दी। इसके बाद वह सीओ संतोष कुमार और कोतवाली पुुलिस के साथ चंदौसी के मुरादाबाद गेट स्थित गायत्री इलेक्टि्रकल की दुकान पर पहुंच गए। जाते ही दुकान और गोदाम में टीम ने कंपनी से जुड़े उपकरणों को चेक किया। इस दौरान दुकान से भारी मात्रा में प्रेस्टीज, वी- गार्ड कंपनी के डुप्लीकेट गीजर और ऊषा व बजाज के पंखे मिले। जिन्हें पुलिस की मौजूदगी में जब्त कर लिया गया। साथ ही दुकानदार से पूछताछ की। इसके बाद जब्त उपकरणाें को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक के दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी।
वर्जन
- नामी कंपनी के बाजार में नकली उपकरण बेचे जाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद संबंधित कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक ने टीम के साथ दुकान चेक की। उनकी तहरीर पर आरोपी दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन

संतोष कुमार, सीओ चंदौसी

- बाजार में हमारी कंपनी के नाम से डुप्लीकेट उपकरण बेचे जाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद चेकिंग की गई। चंदौसी में गायत्री इलेक्टि्रकल से हमारी कंपनी के नाम से नकली पंखे और गीजर मिले हैं। इन्हें जब्त कर दिया है। कार्रवाई के लिए दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आनीष, क्षेत्रीय प्रबंधक, स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed