{"_id":"69ed1babc2d8216dcf0fa23b","slug":"seeking-employment-msc-and-bed-holders-are-in-the-queue-to-become-home-guards-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-162334-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रोजगार की चाहत में होमगार्ड बनने की कतार में एमएससी और बीएड वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रोजगार की चाहत में होमगार्ड बनने की कतार में एमएससी और बीएड वाले
Sun, 26 Apr 2026 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जब रोजगार नहीं मिल रहा तो होमगार्ड की परीक्षा तो देंगे ही। न जाने यहां पर ही नौकरी मिल जाए। यह बातें एमएससी, स्नातक और बीएड किए हुए होमगार्ड परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने कहीं।
परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे कई अभ्यर्थियों ने अपना दर्द जाहिर करते हुए बताया कि आज के दौर में नौकरी की बहुत जरूरत है। सरकार भर्ती तो बहुत निकाल रही है लेकिन बेरोजगारी की वजह से युवाओं की संख्या ज्यादा है। जिस तरह की शिक्षा प्राप्त की, उसके सापेक्ष रोजगार नहीं मिल रही तो कुछ न कुछ करना ही पड़ेगा। हमें मजबूरन होमगार्ड बनने की कतार में शामिल होना पड़ रहा है।
शनिवार से शुरू होमगार्ड की परीक्षा में 27 अप्रैल तक चलेगी। इस परीक्षा में कुल 28,224 अभ्यर्थी बैठेंगे। बदायूं, रामपुर और बिजनौर के लोग परीक्षा देने के लिए आए। कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर होमगार्ड के हिसाब से कठिन रहा, तो कुछ ने कहा कि पेपर सामान्य रहा। न कठिन था और न ही सरल। ज्यादातर सवाल सामान्य ज्ञान के रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बोले अभ्यर्थी
-स्नातक कर रखा है। होमगार्ड की परीक्षा के लिए आवेदन किया न जाने यहां पर ही नौकरी मिल जाए। मेहनत के साथ पढ़ाई की। पेपर सामान्य रहा।- शिवम यादव, बिलासपुर
-पेपर ठीक रहा। स्नातक किया है लेकिन बहुत समय से प्रयासरत है कि कोई रोजगार मिल जाए। अब होमगार्ड की परीक्षा दे रहे हैं।- संजय, रामपुर
- एमएसी की है लेकिन कोई रोजगार खराब नहीं होता। इसलिए होमगार्ड की परीक्षा दे रहे हैं। पेपर सामान्य रहा। हालांकि इस परीक्षा के लिए भी बहुत मेहनत करनी पड़ी है।- अरविंद, मुरादाबाद
- स्नातक कर रखा है। होमगार्ड के लिए प्रयासरत हूं। अब सरकार इसमें भी अच्छा मानदेय देती है। होमगार्ड के हिसाब से पेपर और सरल होना चाहिए था।- रीतू, ठाकुरद्धारा
- रोजगार की चाहत हर किसी को होती है। रोजगार तो रोजगार है। जैसा मिल जाए। शनिवार को होमगार्ड की परीक्षा देने के लिए। हालांकि स्नातक कर रखा है। - किरन, चंदौसी
- परीक्षा तो ठीक हुई है। अच्छे अंक मिलने चाहिए। इसके लिए पढ़ाई भी की है। वैसे भी स्नातक कर रखा है। इसका भी लाभ मिलेगा।- मीनू देवी, बिजनौर