{"_id":"5f25c42f8ebc3e9f65618636","slug":"security-jpnagar-news-mbd357824545","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद को लेकर सतर्क रहा प्रशासन, ड्रोन से हुई निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद को लेकर सतर्क रहा प्रशासन, ड्रोन से हुई निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। बकरीद को लेकर जिला प्रशासन सतर्क रहा। शहर के चौक-चौराहों पर पुलिस मुस्तैद रही। बकरीद के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने डीएम और एसपी सड़कों पर उतर आए। शहर के कुछ मोहल्लों में भ्रमण कर ड्रोन कैमरे से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोग खुले या सड़कों पर कुर्बानी तो नहीं कर रहे। इसकी निगरानी की। अधिकारियों ने अधीनस्थों को कड़े निर्देश दिए।
ईद-उल-अजहा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए। लॉकडाउन का पालन कराने और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस मुस्तैद रही। शहर, कस्बों में ड्रोन से निगरानी की गई। जोन और सेक्टरों पर अफसर गश्त करते रहे। प्रशासन लोगों से ईद को शांति और सौहार्द पूर्वक मनाने की अपील करते रहे। कोरोना संक्रमण के चलते ईदगाह पर नमाज पर पाबंदी रही। ईदगाह पर एसडीएम और सीओ मुस्तैद रहे। सुबह करीब 11 बजे डीएम उमेश मिश्र और एसपी डॉ विपिन ताडा शहर के भ्रमण पर निकले। सबसे पहले टीपी नगर चौराहे पर पहुंचे। यहां ड्रोन उड़ाकर शहर में निगरानी की गई। लोग पशुओं की कुर्बानी घरों में कर रहे हैं, या सड़कों पर यह देखा गया। शनिवार को लॉकडाउन भी था। इसलिए सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने शहरभर में घूमकर ईद पर प्रशासनिक गाइड लाइन के साथ और शांति पूर्ण मनाने की अपील की। निर्धारित किए गए प्वाइंट पर पुलिस के साथ पीएसी तैनात रही। प्रशासन ने कोरोना के खतरे के मद्देनजर बेवजह घरों से न निकलने और भीड़भाड़ से बचने को कहा। एसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि ईद का त्योहार जिलेभर में शांतिपूर्ण तरीके से बनाया गया है।