{"_id":"61d888d4653a7b142e760cbf","slug":"sdm-expressed-displeasure-over-getting-disorder-in-gajraula-chc-gajraula-news-mbd415346444","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजरौला सीएचसी में अव्यवस्था मिलने पर एसडीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजरौला सीएचसी में अव्यवस्था मिलने पर एसडीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम मंडी धनौरा अरुण कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनको तमाम अव्यवस्थाएं मिलीं। आग बुझाने के उपकरणों पर धूल जमी देख बोले- सफाई कब से नहीं कराई गई। मेडिकल वेस्ट कक्षों में बाइक खड़ी पाई जाने और जेनरेटर रूम में गंदगी मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। कंसंट्रेटर व दवाइयों की जानकारी ली।
शुक्रवार की शाम उपजिलाधिकारी अरुण कुमार ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। सीएचसी में प्रवेशकरते ही उन्होंने सबसे पहले दवाई वितरण खिड़की को देख फार्मेसिस्ट डीपी गोस्वामी से पूछा कि यहां पर कौन तैनात है। इसके बाद आग बुझाने के उपकरणों पर धूल जमी देख नाराजगी जताते हुए कहा कि कब से सफाई नहीं कराई है। वेक्शीनेशन को लाइन में लग रहे युवक को मास्क लगाने की हिदायत दी। एसडीएम ने सीएचसी के पश्चिमी गेट के बाहर मेडिकल वेस्ट पड़ा मिलने पर भी नाराजगी जताई। जेनरेटर रूम के अंदर और बाहर भी गंदगी देख एसडीएम रुष्ट दिखे। पूछा कि क्या यह जेनरेटर चलता है। अगर चलता है तो इसे चलाकर दिखाएं। मगर चलाकर नहीं दिखाया जा सका। इस बीच एसडीएम ने मेडिकल वेस्ट और बायो मेडिकल वेस्ट को एकत्र करने के लिए बने कमरे खुलवाए तो उनमें मेडिकल वेस्ट और बायो मेडिकल वेस्ट की जगह बाइक खड़ी मिलीं। इस पर भी कड़ी नाराजगी जताई। कूड़ेदान में शराब की एक खाली बोतल मिलने पर भी नाराजगी प्रकट की। एसडीएम ने स्टॉक रजिस्टर चेक किया। उनको दवाइयां पर्याप्त मात्रा में मिलीं। कोविड-19 की किट भी सही पाई गईं। सीएचसी प्रभारी को जेनरेटर सही कराने के निर्देश दिए।