{"_id":"645d4cdf1d784ec6280a1456","slug":"scooty-rider-killed-in-car-collision-daughter-injured-jpnagar-news-c-15-1-142580-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, बेटी घायल
Fri, 12 May 2023 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 12 May 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात। बहन-बहनोई से मिलकर बेटी के साथ स्कूटी से दिल्ली जा रहे मुरादाबाद निवासी मजदूर को तेज रफ्तार कार के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई। जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मुरादाबाद जनपद के कांठ थानाक्षेत्र के गांव मिश्री बेगमपुर में मोहम्मद अनवर (55) का परिवार रहता है। वह दिल्ली में मजदूरी करते थे। मोहम्मद अनवर अपनी 17 वर्षीय बेटी निशा के साथ नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव सिरसा जट निवासी अपनी बहन के घर आए थे। बृहस्पतिवार को मोहम्मद अनवर अपनी बेटी निशा के साथ स्कूटी पर सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही उनकी स्कूटी पीलाकुंडा गांव के नजदीक पहुंची तभी अमरोहा की दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और उनके परिजनों को जानकारी दी। यहां डॉक्टरों ने मोहम्मद अनवर को मृत घोषित कर दिया। जबकि उनकी बेटी निशा को हायर सेंटर रेफर किया है। मोहम्मद अनवर के परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी सतीश चंद पांडेय ने बताया कि कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।