फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Scooty collides with Nilgai, youth dies in accident

नीलगाय से टकराई स्कूटी, हादसे में युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Scooty collides with Nilgai, youth dies in accident
अमरोहा। अतरासी मार्ग पर स्कूटी के सामने नीलगाय आने से हादसा हो गया। हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला महल निवासी रोहित उर्फ राजा अग्रवाल (30) सोमवार को किसी कार्य से स्कूटी पर सवार होकर गया था। वहां से दोपहर में लौटते समय अतरासी से हसनपुर मार्ग गांव कूबी के सड़क पर अचानक नीलगाय आ गई, जिससे स्कूटी सवा टकरा गया। हादसे में रोहित बुरी तरह से घायल हो गया और कुछ देर बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने चिकित्सक को दिखाया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बताते हैं कि युवक की शादी करीब डेढ़ साल पहले ही हुई थी। अभी कोई बच्चा भी नहीं था। अपने पिता के वह इकलौता बेटा था। हालांकि परिवार में एक बहन भी है। रजबपुर इंस्पेक्टर शरद मलिक का कहना है कि मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed