फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Scooty and tempo of Kanwariyas collide, one killed - six injured

कांवड़ियों की स्कूटी व टेंपो टकराए, एक की मौत-छह घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Scooty and tempo of Kanwariyas collide, one killed - six injured
अमरोहा में हाईवे पर हादसे में घायल कांवड़ियों का गजरौला सीएचसी में उपचार करते सीएचसी प्रभारी व अ? - फोटो : GAJRAULA
गंगाजल लेने ब्रजघाट जा रहे शिवभक्तों का टेंपो रविवार देर रात पास से गुजरती स्कूटी से टकरा गया। दोनों वाहन एक ही लेन में थे। आपस में टकराने के बाद दोनों वाहन डिवाइडर में जा घुसे। इस हादसे में स्कूटी चला रहे कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार दो अन्य युवकों व टेंपो में बैठे चार कांवड़िये घायल हो गए।
विज्ञापन

रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले वासु भाटिया(30) अपने दोस्त ईशांत यादव और समरजीत के साथ रविवार देर रात स्कूटी पर सवार होकर कांवड़ में गंगाजल लेने ब्रजघाट से जा रहे थे। इसी तरह मुरादाबाद के हनुमान नगर मोहल्ला निवासी प्रशांत, राजवीर व उनकी पत्नी राजेश्वरी, पूनम पत्नी सतीश टेंपो में सवार होकर गंगाजल लेने ब्रजघाट जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक स्कूटी वासु भाटिया चला रहे थे। स्कूटी सवार तीनों युवकों में से किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक ही लेन में जा रहे टेंपो और स्कूटी रजबपुर थानाक्षेत्र में गजरौला की सीमा के करीब इतने करीब आ गए कि दोनों में टक्कर हो गई। टकराने से असंतुलित होकर दोनों वाहन डिवाइडर में जा घुसे। इस हादसे में वासु भाटिया की मौके पर मौत हो गई। स्कूटी पर वासु के साथ मौजूद ईशांत यादव, समरजीत और टेंपो सवार प्रशांत, राजवीर, उनकी पत्नी राजेश्वरी, पूनम पत्नी सतीश घायल हो गए। हादसा होते ही टेंपो चालक भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बीच वासु भाटिया के दो दोस्त भी मौके पर आ गए। वे भी कांवड़ में जल लाने के लिए बाइक से ब्रजघाट जा रहे थे। उन्होंने ही वासु व घायल साथियों की शिनाख्त की।
पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद ईशांत, समरजीत व राजवीर को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वासु का शव पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचाया, जहां कुछ समय बाद वासु के रोते-बिलखते परिजन भी पहुंच गए।

थानाध्यक्ष रमेश सहरावत ने बताया कि वासु भाटिया के भाई सुमित भाटिया की तहरीर पर टेंपो के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। चालक की तलाश की जा रही है।
दूसरी ओर एक अन्य हादसे में गंगाजल ला रहे महेशरा निवासी कुलदीप और नकुल घायल हो गए। उनको सीएचसी से रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed