फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   School manager joins BJP, non veg issue resolved

Amroha News: स्कूल प्रबंधक भाजपा में शामिल, निपटा नॉनवेज प्रकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
School manager joins BJP, non veg issue resolved
अमरोहा। हिल्टन कॉन्वेंट स्कूल में छात्र के नॉनवेज लाने पर नाम काटने के प्रकरण में आखिरकार विराम लग गया है। मंगलवार रात पुलिस-प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के बीच हुई वार्ता के बाद स्कूल प्रबंधन और छात्र के परिजनों में समझौता हो गया। उधर, एक तरफ जहां विवाद निपटा, वहीं दूसरी ओर स्कूल के प्रबंधक भाजपा में शामिल हो गए। चर्चा है कि प्रबंधक के भाजपा में शामिल होने के बाद ही एकाएक मामले में पटाक्षेप हो गया। डीआईओएस ने भी मामला निपटने की बात कही है।
विज्ञापन

शहर में हिल्टन स्कूल में नॉनवेज प्रकरण लगातार तूल पकड़ रहा था। मामले में मंगलवार रात डीआईओएस कार्यालय में पुलिस-प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन और छात्र के परिजनों को बातचीत के लिए बुलाया गया था। देर रात तक दोनों के बीच वार्ता हुई। इसमें छात्र की मां ने कुछ शर्तें रखीं। इनमें उनके तीनों बच्चों की फीस माफ करना और बच्चों को दूसरे स्कूल में दाखिला करना शामिल था। जिन्हें मान लिया गया।
विज्ञापन

डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता पर विचार किया गया। छात्रा की मांग की ओर से प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इसके लिए प्रबंधन द्वारा जांच कराए जाने की बात कही गई। साथ ही उनके द्वारा इच्छा जताई गई कि वह अब अपने बच्चे को इस स्कूल में नहीं पढ़ाना चाहती हैं और छह माह की फीस भी माफ कराई जाए। जिस पर उनके द्वारा सहमति दी गई। वहीं, प्रबंधन की ओर से इस प्रकरण को लेकर खेद जताया गया। बाद में छात्र के परिजनों के पक्ष की ओर से कहा गया कि प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से वह संतुष्ट हैं और कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मंगलवार रात को ही स्कूल प्रबंधक अनुराग सैनी भाजपा में शामिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि रात को ही जिला अध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी और अन्य पदाधिकारी उनके आवास पर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने सदस्यता ली। जिसके फोटो भी लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उधर, चर्चा है कि कई दिनों से चल रहे प्रकरण में अचानक समझौता होना। चौंकाने वाली बात है। कहा जा रहा है कि प्रबंधक के भाजपा की सदस्यता लेने और भाजपाइयों द्वारा अधिकारियों पर दबाव बनाए जाने के बाद इस प्रकरण का पटाक्षेप हुआ। यही नहीं बताया जा रहा है कि प्रबंधक सपा में शामिल रहे हैं।
- यह सही है कि मंगलवार रात ही मैंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। रात में ही भाजपा पदाधिकारी आवास पर पहुंचे थे। वह सिर्फ सदस्यता अभियान के तहत आवास पर आए। लेकिन, इस प्रकरण से इसका कोई संबंध नहीं है। वहीं, कुछ वर्ष पूर्व सपा में सदस्यता ली थी, लेकिन सक्रिय नहीं रहे और न ही किसी कार्यक्रम में शामिल हुए। सपा से भी कोई लेना देना नहीं है। - अनुराग सैनी, स्कूल प्रबंधक।
- यह अच्छी बात है कि स्कूल प्रकरण में समझौता हो गया। बिना वजह इसे तूल दिया जा रहा था। हम भी चाहते थे कि इस प्रकरण को निपटारा हो। लेकिन, प्रशासन स्तर पर किसी भी तरह का दबाव नहीं बनाया गया। वहीं, सदस्यता अभियान के तहत ही मंगलवार रात हम अनुराग सैनी के आवास पर पहुंचे थे। उन्हें सदस्यता दिलाई। बाकी इस प्रकरण से कोई लेना देना नहीं है। - उदय गिरी गोस्वामी, जिलाध्यक्ष भाजपा।
- जब से मैं सपा का जिलाध्यक्ष हूं, तब से अनुराग सैनी कभी सपा के कार्यक्रमों में सक्रिय नहीं दिखाई दिए। न ही मेरे कार्यकाल में वह सपा में शामिल हुए। मस्तराम यादव, जिलाध्यक्ष सपा।

यह था प्रकरण
दस दिन पूर्व जोया रोड स्थित हिल्टन कॉन्वेंट स्कूल में छात्र के टिफिन में नॉनवेज मिलने पर नाम काटने का मामला सामने आया था। मामले का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें प्रधानाचार्य और छात्र की मां के बीच जमकर नोकझोंक हुई थी। छात्र मां ने बेटे को बंधक बनाने और उसकी पिटाई करने का आरोप लगाया था। साथ ही नाम भी काटने का आरोप लगाया था। प्रकरण को लेकर डीआईओएस की ओर से जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनी। इस प्रकरण को लेकर जहां सपा, कांग्रेस, आप व एआईएमआईएम नेताओं ने विरोध जताया था, वहीं मुस्लिम कमेटी ने भी प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग की। तीन सदस्यीय टीम की जांच के बाद डीआईओएस ने छात्र की मां के सभी आरोपों को गलत बताया था। साथ ही हिल्टन में पढ़ने वाले उनके तीन बच्चों की छह माह की फीस बकाया बताई थी। हालांकि, प्रधानाचार्य द्वारा वीडियो में जो बयान बाजी की गई थी, उसके लिए उन्हें दोषी मनाया गया। जिसके बाद डीआईओएस की ओर प्रबंधन को प्रधानाचार्य के बयानों की जांच करने के निर्देश दिए थे। प्रबंधन की ओर से प्रधानाचार्य को जांच होने तक अवकाश पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article