फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Scholarship will not be given if less than 75 percent attendance

Amroha News: 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति पर नहीं मिलेगी छात्रवृत्ति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Scholarship will not be given if less than 75 percent attendance
गजरौला। रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति रहने पर विद्यार्थियों काे छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी। महाविद्यालय की प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं का नोटिस भेजा है। छात्रवृत्ति पाने और पढ़ाई का माहौल बनाए रखने के लिए प्रतिदिन महाविद्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में बीते कई महीनों से छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बहुत ही कम हो रही है। जिसके चलते पढ़ाई का माहौल नहींं बन रहा है। इससे महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का नुकसान हो रहा है। इसके लिए प्राचार्य डॉ. नम्रता वर्मा ने विद्यार्थियों को नोटिस भेजा है। कहा है कि महाविद्यालय में 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति रहने पर उनको छात्रवृत्ति भी नहीं मिलेगी। जिससे बाद में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वह छात्रवृत्ति के लिए इधर उधर भटकेंगे। महाविद्यालय में लगातार आते रहें तो पढ़ाई भी अच्छी होगी और छात्रवृत्ति के लिए भी नहीं भटकना पड़ेगा। प्राचार्य का कहना है कि विद्यार्थियों के महाविद्यालय में कम आने के कारण पढ़ाई का माहौल नहीं बन रहा है। इसलिए नोटिस भेज कर लगातार आने को कहा है।
विज्ञापन





बायोमेट्रिक से लगाई जा रही हाजिरी

गजरौला। प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय में करीब ढाई हजार छात्र-छात्रा पंजीकृत हैं। जिनमें बीएससी व बीकॉम के सभी वर्ष के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बायोमेट्रिक मशीन से लगाई जा रही है। इसके लिए महाविद्यालय में दो मशीन लगी हैं। जिनकी बायोमेट्रिक से उपस्थिति लगाई जा रही है, उनका रजिस्ट्रेशन कराया गया। बीए व एमए के विद्यार्थियों की बायोमेट्रिक से हाजिरी लगाने के लिए उनका रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। सभी को 75 प्रतिशत उपस्थित रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed