फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Scam: Two gram panchayats withdraw money by showing work on the same chakrod

घपला : दो ग्राम पंचायतों ने एक ही चकरोड पर काम दर्शाकर निकाले रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Scam: Two gram panchayats withdraw money by showing work on the same chakrod
हसनपुर ब्लॉक में दो ग्राम पंचायतों ने एक चकरोड पर मनरेगा के तहत काम दर्शाकर लाखों रुपये निकाल लिए। एसडीएम का कहना है कि मामले की जांच करा कराएंगे। दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

हसनपुर ब्लॉक की सीकरी भूड ग्राम पंचायत की ओर से मिलक से कोटा के सिमाने तक एक किलोमीटर लंबी चकरोड पर 23 अगस्त से 7 सितंबर व 24 सितंबर से 9 अक्तूबर तक काम की 483 मानव दिवस की मजदूरी दर्शाकर 1 लाख 2 हजार 666 रुपये निकाले हैं। जबकि गंगेश्वरी ब्लॉक की पाडली ग्राम पंचायत ने इसी चकरोड का नाम बदलकर खचेडू के खेत से मिलक के सिमाने तक मिट्टी कार्य दर्शाया है। 29 सितंबर से 14 अक्टूबर तक 304 मानव दिवस की मजदूरी दर्शाकर 64 हजार 752 निकाले हैं। इस चकरोड का अधिकतर हिस्सा निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के अन्तर्गत आया हुआ है।
विज्ञापन

- यह चकरोड एक ही है। इस चकरोड पर हमारी ग्राम पंचायत के मजदूरों ने मिट्टी डालने का काम किया है और चकरोड का रकबा पाडली ग्राम पंचायत में है।
एशवीर सिंह, ग्राम प्रधान, पाडली ग्राम पंचायत
हमारे द्वारा इस चकरोड पर अगस्त माह से काम शुरू कराया था। मजदूरों द्वारा किए गए कार्य की वीडियोग्राफी भी कराई गई थी। इस चकरोड पर हमारी ग्राम पंचायत के मजदूरों ने ही मिट्टी कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेनू, ग्राम प्रधान, सीकरी भूड
आपके द्वारा मामला संज्ञान में आया है। यदि ऐसा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -विजय शंकर, एसडीएम हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed