फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sawan's first Monday today, Jalabhishek will be held in pagodas

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में होगा जलाभिषेक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sawan's first Monday today, Jalabhishek will be held in pagodas
सावन के मास के पहले सोमवार पर आज जिलेभर के शिवालयों में जलाभिषेक होगा। सावन की शुरूआत होते ही शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के भक्तों का जुटना शुरू हो गया है। रविवार देर रात से ही जलाभिषेक करने के लिए भक्त मंदिरों में पहुंचने शुरू हो गए।
विज्ञापन

नगर के ऐतिहासिक श्री वासुदेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का सैलाब रविवार की रात को ही उमड़ पड़ा। हरिद्वार एवं ब्रजघाट से जल लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं द्वार हर- हर महादेव के जयकारे लगाने से वातावरण शिवमय हो गया। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसके लिए बैरिकेडिंग कराई गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात कर दिया गया। उधर, हसनपुर के झारखंड महादेव शिवाला मंदिर पर भी जल लेकर शिवभक्त रविवार की रात को ही पहुंच गए। हर हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। डीजे पर शिव के भजनों पर शिवभक्त थिरक रहे हैं। यहां भी मंदिर प्रशासन की तरफ से बैरिकेडिंग कराई गई है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed