{"_id":"6792a7e77c2d985d1f0a0d2a","slug":"save-the-constitution-conference-will-be-held-in-amroha-on-february-2-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-133045-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दो फरवरी को अमरोहा में होगा संविधान बचाओ सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दो फरवरी को अमरोहा में होगा संविधान बचाओ सम्मेलन
Fri, 24 Jan 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के मोहल्ला सलावाली में बैठक करते कांग्रेस पदाधिकारी। स्रोत पदाधिकारी
अमरोहा। जय बापू जय भीम जय संविधान कार्यक्रम के अंतर्गत दो फरवरी को जनपद में होने वाले संविधान बचाओ सम्मेलन की रूपरेखा व तैयारी को लेकर चर्चा की गई। बृहस्पतिवार को पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी सुखराज सिंह के आवास पर हुई कांग्रेस पार्टी की संविधान बचाओ सम्मेलन की आयोजन समिति की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा बनाते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।
बैठक में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने कहा कि मोदी जी की सरकार बाबा साहब के संविधान को बदलना चाहती है। भाजपा की सरकारों में बाबा साहब द्वारा बनाया गया संविधान सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार जब से देश में आई है तभी से बाबा साहब के संविधान को बदलने की कोशिश कर रही है।
कांग्रेस पार्टी बाबा साहब के संविधान की रक्षा करने के लिए संकल्पित है। कांग्रेस पार्टी पूरे देश में जय बापू जय भीम जय संविधान कार्यक्रम चला रही है। इसी कार्यक्रम के तहत जनपद में भी दो फरवरी को सुबह 11 बजे से संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन पार्टी द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान निवर्तमान प्रदेश सचिव चौधरी सुखराज सिंह, कार्यवाहक शहर अध्यक्ष फैज आलम रायनी, जयपाल सिंह जाटव, राजकुमार अरुण, मयंक कुमार गुर्जर आदि मौजूद रहे।