{"_id":"6609195e5dc9c6359007862d","slug":"satta-ka-sangram-players-should-get-better-facilities-government-should-promote-sports-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता का संग्राम: 'खिलाड़ियों को मिले बेहतर सुविधा, खेलों को बढ़ावा दे सरकार', युवाओं ने खुलकर रखे मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता का संग्राम: 'खिलाड़ियों को मिले बेहतर सुविधा, खेलों को बढ़ावा दे सरकार', युवाओं ने खुलकर रखे मुद्दे
Sun, 31 Mar 2024 01:35 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 31 Mar 2024 01:35 PM IST
सार
अमर उजाला सत्ता संग्राम की टीम रविवार को अमरोहा पहुंची। टीम ने लोगों से चर्चा कर उनसे चुनावी मुद्दे जाने। युवाओं ने खेल, स्वास्थ्य और शिक्षा को अहम मुद्दा बताया। इसके अलावा रोजगार, कानून और विकास के मसलों को भी उठाया।
विज्ञापन
अमरोहा में अमर उजाला से चर्चा करते युवा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमरोहा में अमर उजाला की सत्ता संग्राम की टीम ने युवाओं के बीच पहुंचकर उनके मुद्दे जाने। उन्होंने चुनाव और प्रत्याशियों को लेकर अपनी राय खुलकर जाहिर की। युवाओं ने कहा कि सरकार को खेलों की तरफ ज्यादा ध्यान देना चाहिए। ग्रामीण और छोटे शहरों में खिलाड़ी भी उपेक्षित हैं।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा में खिलाड़ी अपने-अपने खेलों की प्रैक्टिस करने के लिए पहुंचे हुए थे। इस दौरान अमर उजाला की टीम ने चुनावी चर्चा करते हुए युवा खिलाड़ियों से उनके विचार जाने। यहां युवाओं ने खुलकर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
चेतन कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार खेलो इंडिया के तहत खेलों को बढ़ावा तो दे रही है। लेकिन खेल सुविधाएं पूरी नहीं मिल पा रही हैं। लंबी कूद के खिलाड़ी अर्पित कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
अमरोहा में स्टेडियम में सुविधाओं को बढ़ाने पर काम होना चाहिए। कोच कुलदीप सिंह ने कहा कि खेलो इंडिया के तहत खिलाड़ियों को जो रकम दिये जाने की बात कही थी, उसमें खिलाड़ियों को कुछ नहीं मिल सका है। उन्होंने कहा कि मैदान में खेलों को बढ़ावा देने के लिए काम होना चाहिए।
रेसर अमित तोमर व लंबी कूद के खिलाड़ी अर्पित सिंह ने कहा कि सिंथेटिक ग्राउंड की सुविधा मिलना चाहिए। खिलाड़ियों को सुविधाएं और संसाधन मिलें तो यहां के युवा खिलाड़ी भी दूसरे खिलाड़ियों की तरह अमरोहा का नाम रोशन कर सकेंगे।
इससे पहले सुबह टीपी नगर चौक पर चाय पर चर्चा के दौरान लोगों ने कहा कि नेता कोई भी हो, लेकिन वह क्षेत्र के विकास पर ध्यान देने वाला होना चाहिए। अन्य ने भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था को सही बताया तो किसी ने रोजगार नहीं मिलने का मुद्दा उठाया।
चर्चा के दौरान लोगों ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हों, शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर मिलने चाहिए। विकास पर फोकस होने के साथ क्षेत्रीय मुद्दों को ध्यान में रखते हुए लोगों को ऐसे जनप्रतिनिधि को चुनना चाहिए जो जनता के बीच रहे।
धर्म और जाति के नाम पर लोगों को नहीं बंटना चाहिए। लोगों ने पिछले दिनों पुलिस भर्ती परीक्षा परीक्षा का पेपर लीक होने पर नाराजगी जताई।