{"_id":"63601a5e119f84407e28bce1","slug":"sardar-patel-s-birth-anniversary-celebrated-with-pomp-in-schools-and-colleges-jpnagar-news-mbd4458930131","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल-कॉलेजों में धूमधाम से मनाई सरदार पटेल की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल-कॉलेजों में धूमधाम से मनाई सरदार पटेल की जयंती
विज्ञापन
Sardar Patel's birth anniversary celebrated with pomp in schools and colleges
- फोटो : JPNAGAR
स्कूल-कॉलेजों में धूमधाम से मनाई सरदार पटेल की जयंती
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। जनपद के स्कूल-कॉलेजों में धूमधाम से देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता व अखंडता दिवस के रूप में मनाई गई।
जेएस हिंदू पीजी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग, रोबर्स रेंजर्स और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में अलशिफा ने पहला, परवेज आलम ने दूसरा और दीपांशु त्यागी ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि भाषण प्रतियोगिता में अभिषेक ने पहला, मुवसरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह, एनसीसी प्रभारी डॉ. मनन कौशल आदि रहे। लिटिल स्कोलर्स एकेडमी में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यहां प्रधानाचार्य डॉ. अनुराधा, उप प्रधानाचार्य डॉ. शुभ्रा सक्सेना, हेड मिस्ट्रेस शालिनी भरद्वाज आदि रहे। एएसएम मोडर्न एकेडमी खाता में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रबंधक विरेंद्र कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्या आभा रस्तोगी, अमन आदि रहे। शैमफॉर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि भेंट की। इस दौरान प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह, प्रबंधक विनय सिंह आदि मौजूद रहे। राज सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने सरकार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान सचिव रियाजुद्दीन, विक्रम सिंह, डॉ. पल्लवी यादव, मुर्तजा, तनु रानी आदि रहे। मुन्नी देवी एजुकेशनल सोसाइटी ने एमपी सिंह मेमोरियल स्पेशल स्कूल ग्राम बरखेड़ा में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। इस दौरान सचिव नरदेव सिंह, महिपाल सिंह, करतार सैनी आदि रहे।