फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sanskar Bharati is taking national pride to the masses: Vijay

राष्ट्रीय गौरव जन-जन तक पहुंचा रही संस्कार भारती : विजय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Sanskar Bharati is taking national pride to the masses: Vijay
गजरौला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर संस्कार भारती के मेरठ प्रांत का प्रांतीय अधिवेशन रविवार रात हाईवे किनारे एक होटल में हुआ। त्रिक्षेत्र संगठन मंत्री विजय ने कहा कि एक दिशा, एक लक्ष्य और एक संकल्प संघ एवं संस्कार भारती का मूल ध्येय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संघ ने सौ वर्ष की यात्रा में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रीय चेतना को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संस्कार भारती कला, संस्कृति और साहित्य के माध्यम से भारतीय परंपराओं, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रीय गौरव को जन-जन तक पहुंचा रही है।
विज्ञापन

आरएसएस के प्रांत संपर्क अधिकारी सुरेंद्र ने पंच परिवर्तन की अवधारणा और संघ की स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की सकारात्मक सहभागिता जरूरी है। संचालन कर रहे संस्कार भारती मेरठ प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. यतींद्र कटारिया विद्यालंकार ने सांस्कृतिक गतिविधियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। सुधीर कुमार और इंद्रपाल शर्मा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता प्रोफेसर वागीश दिनकर ने की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, डॉ. दलवीर सिंह, सोनू सिंह, अखिलेश भाटी, यशवीर खटाना, अमित मित्तल, सुरेंद्र चौहान, प्रमोद शर्मा, गीता रानी, संगीता अहलावत, विमल किशोर वंदे मातरम, प्रेम प्रकाश अरोड़ा, राजकुमार पाल और अमृता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed