फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   sanjeev baliyan told

भाजपा होती तो बकाएदार मिल मालिक जेल में होते

Sat, 16 Jul 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा Updated Sat, 16 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
sanjeev baliyan told
रजबपुर क्षेत्र के अटेरना में भाजपा की बैठक को संबोधित करते केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान।

विज्ञापन
 केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ सपा सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडों का राज चल रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर पर है। जिले से लेकर थाने, चौकियां भ्रष्टाचार से लिप्त हैं। इन सबकी जिम्मेदार सपा सरकार है। गन्ना भुगतान के मुद्दे पर भी प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया। कहा मिलें किसानों का पैसा दबाए हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार होती तो गन्ना भुगतान न करने वाले बकाएदार मिल मालिक जेल के अंदर होते। 

केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री संजीव बालियान अटेरना में शुक्रवार को प्रवास पर पहुंचे थे। वहां पहुंचने से पहले उन्होंने चकमजदीपुर में चौधरी करतार सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया। इसके बाद अटरेना में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में अधिकारी सपा एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। इसके लिए सपा सरकार जिम्मेदार हैं। उन्होंने गन्ना भुगतान के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि किसानों की दुर्दशा के लिए सपा सरकार जिम्मेदार है। 
विज्ञापन


शुगर मिलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। शुगर मिलें किसानों को भुगतान दबाए बैठी हैं। यदि प्रदेश में भाजपा की सरकार होती तो गन्ना भुगतान न करने वाले शुगर मिल मालिक जेल के अंदर होते। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता और किसान सपा को सबक सिखाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने किसानों को मुआवजा वितरण के लिए कई करोड़ की धनराशि प्रदेश सरकार को दी थी। लेकिन प्रदेश सरकार ने मुआवजा वितरण में राजनीति की है। एक वर्ग विशेष को ही मुआवजा बांटा गया है। उन्होंने स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने के बारे में कहा कि इस रिपोर्ट को लागू करने पर विचार चल रहा है। कहा कि चीनी का निर्यात खोला जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक गन्नेेेे का भाव किसानों को मिल सके।


मध्य गंगा नहर फेस टू को जल्द चालू कराने की बात कहीं। अध्यक्षता चौधरी प्रीतम सिंह व संचालन विपिन चौधरी ने किया।
यहां हरि सिंह ढिल्लो, चौधरी दिवाकर सिंह, हरपाल सिंह, आयोजक प्रदीप चौधरी, वेद, राम सिंह सैनी, दिवाकर सिंह, जयकृत सिंह, महावीर सिंह, रणवीर सिंह, प्रणदीप, बिजेंद्र सिंह, सुरेेंद्र सिंह, राजीव तरारा, शरद गर्ग, रवींद्र गर्ग, सुरेश यादव आदि रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed