फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sanjay Kumar Sharma became Bar President, Narendra Poswal Secretary

Amroha News: संजय कुमार शर्मा बने बार अध्यक्ष, नरेंद्र पोसवाल सचिव

Thu, 03 Aug 2023 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 03 Aug 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Kumar Sharma became Bar President, Narendra Poswal Secretary
अमरोहा। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में संजय कुमार शर्मा के सिर अध्यक्ष पद का ताज सजा है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी धर्मपाल सिंह को पराजित कर 173 मतों से जीत हासिल की। वहीं सचिव पद पर नरेंद्र पोसवाल ने अपने प्रतिद्वंदी अरशद हुसैन भारती को 56 मतों से हराकर जीत हासिल की है। विजेताओं के नामों की घोषणा होते ही समर्थक अधिवक्ता ढोल की थाप पर झूम उठे। फूल-माला पहनाकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। मतगणना के दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और पीएसी मुस्तैद रही।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार को हुआ था। इसके बाद मंगलवार की सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद मेहराज को 316 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी देशराज सैनी को 22 वोटों से हराया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए आरिफ सैफी 317 मत लेकर चुनाव जीत गए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए गुलवारी चौधरी ने 279 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सत्येंद्र चौहान को हरा दिया। सत्येंद्र चौहान को केवल 166 मत मिले थे। अध्यक्ष पद पर संजय कुमार शर्मा को कुल 349 मत मिले। जबकि पूर्व अध्यक्ष धर्मपाल सिंह को 136 मत मिले। वहीं पूर्व अध्यक्ष महाराज सिंह को केवल 101 मत से संतोष करना पड़ा। इस तरह संजय कुमार शर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व अध्यक्ष धर्मपाल सिंह को 173 मतों से हराकर अध्यक्ष निर्वाचित हुए। सचिव पद पर नरेंद्र पोसवाल को 276 मत मिले। जबकि अरशद हुसैन भारती को 220 मत प्राप्त हुए। वहीं मंगत राम सैनी को 125 मत मिले। इस तरह से नरेंद्र पोसवाल ने अरशद हुसैन भारती को 56 मतों से शिकस्त दी। अन्य पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। चुनाव संपन्न कराने में चुनाव अधिकारी पंकज कुमार सिंह, कपिल कुमार चिकारा, चैनसुख गोले, धर्मेंद्र पवार, धर्मेंद्र सिंह, विजय सिंह, दिनेश चौहान समेत एड्रेस कमेटी के पदाधिकारी बीपी माथुर, शैलेंद्र शर्मा, कुलदीप गुप्ता, असकरी रजा, अब्दुल सत्तार आदि ने सहयोग प्रदान किया। मतगणना पूरी होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। ढोल की थाप पर जमकर थिरके।
विज्ञापन

मतगणना के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा पहले ही राउंड से मजबूत दिखे। मतगणना नौ राउंड में समाप्त हुई। चुनाव अधिकारी पंकज कुमार के मुताबिक संजय कुमार शर्मा को राउंड वार 25, 32, 28, 25, 34, 26, 29, 23, 26 कुल मत 349 मत मिले। जबकि धर्मपाल सिंह को राउंड बार 14, 10, 9, 20, 10, 19, 13, 16, 10 समेत कुल 176 मत मिले। वहीं महाराज सिंह को राउंड बार 9, 8, 13, 4, 6, 5, 7, 11, 13 कुल मत 101 मत मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed