फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sanitation workers protested against EO and vandalized the office

Amroha News: ईओ के विरोध में उतरे सफाई कर्मी, दफ्तर में की तोड़फोड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers protested against EO and vandalized the office
अमरोहा। नगर पालिका के ईओ द्वारा सफाई कर्मियों पर की कार्रवाई का मामला रविवार को तूल पकड़ लिया। कार्रवाई को विरोध जताते हुए सफाईकर्मियों ने पालिका पहुंचकर हंगामा किया। वहीं, ईओ दफ्तर में तोड़फोड़ कर दी। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। उसके बाद सफाईकर्मी कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। यहां डीएम व एसपी से हुई वार्ता के बाद सफाई कर्मियों ने ईओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। बाद में डीएम व एसपी के आश्वासन पर वह वापस लौट गए।
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने 18 जुलाई को वार्ड दस गुलड़िया व वार्ड चार दुर्गापुर में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया था। इस दौरान मौके से 12 सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने 12 ठेका सफाई कर्मियों की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए थे, जबकि एक सफाई नायक को निलंबित किया था। इसके बाद शुक्रवार की सुबह एक अनजान नंबर से आई कॉल से ईओ को जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिस पर ईओ ने थाने में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच शुरू की तो, मोहल्ला कुरैशी वाल्मिकी बस्ती निवासी प्रदीप व अशोक के नाम सामने आए थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

रविवार को कार्रवाई से खफा सफाई कर्मी इकट्ठा होकर नगर पालिका कार्यालय पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। यहां सफाईकर्मियों ने ईओ दफ्तर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। यहां से सफाईकर्मी उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंच गए। यहां उन्होंने जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन की सूचना पर एडीएम वित्त व राजस्व सुरेंद्र सिंह व सीओ अरुण कुमार भी कलक्ट्रेट पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने दोनों अधिकारियों से वार्ता करते हुए गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों को निर्दाेष बताया। उन्होंने दर्ज मुकदमा वापस लेने व ईओ के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। वार्ता का कोई नतीजा न निकलने पर डीएम राजेश कुमार त्यागी व एसपी कुंवर अनुपम सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सफाईकर्मियों का आठ सदस्यीय एक प्रतिनिधि मंडल डीएम राजेश कुमार त्यागी व एसपी कुंवर अनुपम सिंह से मिला। दोनों अधिकारियों से वार्ता के बाद सफाईकर्मियों ने अपना प्रदर्शन वापस ले लिया।
---

आरोप, ईओ ने प्रदीप को ठेके पर रखने को लिए थे पैसे
अमरोहा। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष देशराज मर्दान के नेतृत्व में सफाई कर्मियों के प्रतिनिधि मंडल कलक्ट्रेट पहुंचा। यहां उन्होंने ईओ पर ठेके पर सफाई कर्मी प्रदीप को रखने के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगाया। कहा कि गिरफ्तार किए गए प्रदीप के पिता व भाई पालिका में सफाई कर्मी हैं। दोनों की सेवा समाप्त कर दी गई। जबकि पालिका ईओ द्वारा प्रदीप को पालिका में ठेके पर सफाई कर्मी के रूप में तैनात करने के लिए ईओ डॉ. बृजेश कुमार उनसे कुछ रकम ली थी। जिसको वापस करने में वह आना कानी कर रहे थे। इसको लेकर थाने में तहरीर भी दी गई, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी।
----
ठप रही शहर की सफाई व्यवस्था
सफाई कर्मी सुबह से ही आंदोलन की तैयारी में जुटे रहे। ऐसे में शहर की सफाई व्यवस्था पूरे दिन ठप रही। जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, सफाई कर्मियों का कहना है कि सोमवार को सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी।

---
--

यह थी सफाई कर्मियों की मांगे
- बर्खास्त हुए सभी सफाई कर्मियों की वापसी हो
- सफाई कर्मियों के कार्यों में सभासदों का हस्तक्षेप बंद हो
- पालिका लिपिक छवि शर्मा का पटल परिवर्तन हो
- ईओ द्वारा लिखाया गया मुकदमा वापस हो
- ठेके पर रखने को रुपये लेने व अभद्र व्यवहार करने पर ईओ पर मुकदमा दर्ज हो
----

जिलाधिकारी महोदय के समक्ष प्रकरण रखा गया है। जिसमें मामले का पटाक्षेप हो गया है। रुपये लेने के आरोप निराधार हैं। - डॉ. बृजेश कुमार, ईओ नगर पालिका अमरोहा
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed