फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   samuhik shadi smaroh

सामूहिक विवाह में 101 जोड़े बन गए हमसफर 

Tue, 10 May 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 10 May 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
samuhik shadi smaroh
सामूहिक विवाह
राष्ट्रीय राजमार्ग पर रजबपुर क्षेत्र के झनकपुरी स्थित अमरोहा के सांसद कंवर सिंह तंवर के सेवा केंद्र (फार्म हाउस) पर सोमवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस मोके पर 101 जोड़े परिणय सूत्र में बांधे। 
विज्ञापन


सांसद कंवर सिंह तंवर के झनकपुरी सेवा केंद्र पर सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसमें जनपद के 101 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। यहां कन्या पक्ष के लिए अलग से डेरे बनाए गए थे। साथ ही डेरों में दान दहेज का सामान भी सजा दिया गया था।
विज्ञापन


समारोह शुरू होने पर वर पक्ष के लोग बारात लेकर समारोह स्थल पर पहुंचे। घोड़ी पर बैठे दूल्हे के आगे युवा डांस करते हुए झूम रहे थे। इसके बाद मुख्य मंच पर सामूहिक रूप से वरमाला का आयोजन किया गया। वर और कन्या ने एक-दूसरे वरमाला पहना कर रस्म अदा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सामूहिक विवाह समारोह में दांपत्य सूत्र बंधन में बंधने के बाद वर और कन्या के चेहरों पर अलग भाव नजर आए। परिणय सूत्र बंधन में बंधे 101 जोड़ों के चेहरों पर साफ झलक रहा था कि वे गृहस्थ जीवन में प्रवेश करने केे साथ मन में सपने संजो रहे हैं। नव विवाहित जोया के हितेश कुमार ने बताया कि उसकी शादी जोया की अंजली से हुई है। सामूहिक विवाह समारोह में उसकी शादी यादगार बन गई है। कुछ ऐसा ही कहना बदायूं जनपद के बिसौली निवासी देवेंद्र व अन्य जोड़ों का रहा।


सामूहिक विवाह समारोह में 101 कन्याओं को सुखमय जीवन यापन के लिए घरेलू सामग्री दान की गई। जिसमें एक जोड़े को एक बैड, गद्दा बैड सीट समेत, ढक ड्रेसिंग टेबिल, एक अलमारी, चार कुर्सी, एक मेज, एक सिलाई मशीन, एक पंखा, दीवार घड़ी, 68 बर्तन का सेट,  एक गोल्टा, लड़की के 21 जोड़ी कपड़े, लड़के की शेरवानी, लड़की की बैडिंग साड़ी आदि समान दान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed