{"_id":"67255502b4e10dcc5a08f9a4","slug":"sambhal-woman-returning-from-ganga-bath-dies-in-road-accident-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-128531-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गंगा स्नान से लौट रही संभल की महिला की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गंगा स्नान से लौट रही संभल की महिला की सड़क हादसे में मौत
Sat, 02 Nov 2024 03:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 02 Nov 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। अमावस्या पर पूठ गंगाधाम से स्नान कर बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहीं शांति देवी (60) की सड़क हादसे में मौत हो गई। दूध लेकर आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी थी। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जनपद संभल के थाना एचौड़ा कंबोह के गांव हैदलपुर निवासी सुशील कुमार अपनी बेटी रिद्धी और मां शांति देवी के साथ बाइक पर सवार होकर बृहस्पतिवार की सुबह हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गंगा पूठधाम पर गंगा स्नान के लिए गए थे। वहां से स्नान के बाद तीनों बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। हसनपुर में पूठ रोड पर आत्माराम कुंड के पास सामने से दूध लेकर आ पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार तीनों घायल हो गए। घायलों को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शांति देवी की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
-- --