फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sambhal police took the advocate away from his home

Amroha News: अधिवक्ता को घर से उठा ले गई संभल पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Sambhal police took the advocate away from his home
डिडौली(अमरोहा)। दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने आई असमोली थाना पुलिस ने अधिवक्ता मोहम्मद जावेद अख्तर को उठाकर जबरन सरकारी कार में बैठा ले गई। अधिवक्ता ने पुलिसकर्मियों पर राइफल की बट और लात-घूंसों से पीटने का भी आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हालांकि, बाद में पुलिस ने अधिवक्ता को वहीं छोड़ दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। पीड़ित अधिवक्ता ने एसपी अमरोहा को शिकायती पत्र देकर असमोली थानाध्यक्ष समेत नौ पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता मोहम्मद जावेद अख्तर डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव चौधरपुर के रहने वाले हैं। वह अमरोहा कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। आरोप है कि सोमवार की रात एक बजे अपने घर पर सो रहे थे। तभी असमोली थानाध्यक्ष हरीश कुमार व मंसूरपुर चौकी प्रभारी 6-7 पुलिसकर्मियों के साथ घर में घुस आए और अधिवक्ता मोहम्मद जावेद अख्तर के साथ-गाली गलौज करने लगे। बाद में मारपीट करते हुए थाने की सरकारी गाड़ी में जबरदस्ती बैठा लिया। महिलाओं के साथ भी अभद्रता करने का आरोप है।
विज्ञापन

परिजनों ने घर की छत से पूरी घटना का 2 मिनट 5 सेकंड का वीडियो बना लिया। खुद की वीडियो बनता देख पुलिस कर्मियों ने अधिवक्ता मोहम्मद जावेद अख्तर को तुंरत कार से उतार दिया। इस दौरान जावेद अख्तर और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ता मोहम्मद जावेद अख्तर से बाबू नाम के व्यक्ति के बारे में पूछा तो उन्होंने बाबू से कोई संबंध नहीं होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही डिडौली पुलिस मौके पर पहुंच गई और विवाद को शांत कराया। इस मामले में अधिवक्ता मोहम्मद जावेद अख्तर ने एसपी कुंवर अनुपम सिंह को शिकायतीपत्र देकर असमोली थाना प्रभारी हरीश कुमार, मंसूरपुर चौकी इंचार्ज व 6-7 अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
-----------------
असमोली थानाध्यक्ष का पक्ष दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed