{"_id":"67410188115472a9cf05d7b4","slug":"sambhal-jama-masjid-incident-high-alert-in-amroha-prayers-offered-amid-tight-security-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-129607-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल जामा मस्जिद प्रकरण : अमरोहा में हाईअलर्ट, कड़ी सुरक्षा के बीच अदा हुई नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल जामा मस्जिद प्रकरण : अमरोहा में हाईअलर्ट, कड़ी सुरक्षा के बीच अदा हुई नमाज
विज्ञापन
अमरोहा। संभल में जामा मस्जिद प्रकरण पर अमरोहा प्रशासन भी हाईअलर्ट हो गया है। शुक्रवार को अमरोहा पुलिस सतर्क रही। कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज अदा कराई गई। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी की गई। एसडीएम और सीओ फोर्स के साथ शहर-कस्बों में मार्च करते रहे। वहीं, डीएम-एसपी भी अधीनस्थों से अपडेट लेते रहे। दोपहर में एसपी खुद शहर में सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेने निकले और अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए।
बीते मंगलवार को हिंदू संप्रदाय की ओर से संभल की जिला अदालत में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें दावा किया गया कि जामा मस्जिद की जमीन पर हरिहर मंदिर था। इस याचिका पर कोर्ट ने सर्वे के आदेश दिए। इसके बाद जिले में तनाव बढ़ गया। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रकरण को गंभीरता से लेकर अमरोहा प्रशासन भी सतर्क है। डीएम निधि गुप्ता और एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर जुमे की नमाज के दौरान सतर्कता बरती गई। सुबह से ही जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। एसडीएम सुधीर कुमार और सीओ अरुण कुमार भ्रमण के लिए निकल गए।
क्यूआरटी एवं स्थानीय थाने की पुलिस फोर्स को दंगा नियंत्रण उपकरणों सहित तैनात रहे। तड़के में ही सभी थानों पर पोस्टर पार्टी गठित कर धर्मस्थलों की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के लिए रवाना की गई। जिससे जुमा की नमाज के दौरान कोई अप्रिय घटना न होने पाए। एसपी ने बताया कि पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने सुबह से ही निरंतर भ्रमणशील रहकर अपने-अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं, संभ्रांत व्यक्तियों से वार्ता कर आम जनता में सुरक्षा व विश्वास का वातावरण बनाया। जुमे की नमाज को सभी स्थानों पर सकुशल सम्पन्न कराया गया। जिले में सभी जगह शांतिपूर्ण नमाज हुई है। कहीं भी तनाव की स्थिति नहीं है।