फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sambhal farmer dies under suspicious circumstances

Amroha News: संदिग्ध परिस्थितियों में संभल के किसान की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Sambhal farmer dies under suspicious circumstances
अमरोहा। संभल जनपद के एचौड़ा कंबोह थानाक्षेत्र के आलिया कल्याणपुर निवासी किसान विश्वेंद्र (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव डिडौली कोतवाली क्षेत्र में इकोंदा से नेकपुर मार्ग स्थित गन्ने के खेत में पड़ा मिला। पुलिस सड़क हादसा मान रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक विश्वेंद्र रविवार को किसी काम से जोया आए थे। रात में किसी समय बाइक पर सवार होकर घर वापस जा रहे थे। लेकिन घर नहीं पहुंचे। सोमवार की सुबह विश्वेंद्र का शव डिडौली कोतवाली क्षेत्र में इकोंदा से नेकपुर मार्ग पर सड़क किनारे गन्ने के खेत में पड़ा मिला। विश्वेंद्र बाइक के नीचे दबे हुए थे। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डिडौली इंस्पेक्टर सुधीर कुमार मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में विश्वेंद्र की मौत हादसे में हुई है। ये भी हो सकता है कि विश्वेंद्र अपने घर जा रहे थे, तभी किसी वाहन से टकराने के बाद उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई और रात भर बाइक के नीचे दबकर पड़े रहने से उनकी मौत हो गई। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों ने भी किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अविवाहित मृतक विश्वेंद्र दो भाईयों में छोटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed