{"_id":"60c79efe8ebc3ef97d6a9b16","slug":"salma-manish-jaswanti-chanchal-pradhan-elected-jpnagar-news-mbd3922378111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमा, मनीष, जसवंती, चंचल प्रधान निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलमा, मनीष, जसवंती, चंचल प्रधान निर्वाचित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। वोटों की गिनती के दौरान उम्मीदवारों की धड़कने घटती-बढ़ती रहीं। ब्लाक मुख्यालयों पर करीब ढाई घंटे की मतगणना के बाद ग्राम पंचायतों को नए ग्राम प्रधान मिल गए। नाम की घोषणा होते ही विजयी ग्राम प्रधान समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई । उपचुुनाव में तीन ग्राम पंचायतों की प्रधानी दिवंगत प्रधानों के घर में ही रही है जबकि एक को हार का मुंह देखना पड़ा। आरओ ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को प्रमाण दिए। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया।
शनिवार को चार ग्राम प्रंचायत और 177 सदस्य पद के लिए 78 बूथों पर मतदान हुआ था। सोमवार को हसनपुर, गंगेश्वरी, गजरौला, धनौरा और अमरोहा ब्लाक पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात रहा। एएसपी अजय प्रताप सिंह ने मतगणना स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत फूलपुर अदलपुर ग्राम पंचायत में प्रत्याशी रोशनी सैनी और सलमा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें सलमा ने 752 वोट हासिल किए। जबकि प्रतिद्वंदी रोशनी सैनी को 700 वोट प्राप्त हुए। इस तहर सलमा ने रोशनी सैनी को 52 वोटों से हरा दिया है। मालूम रहे कि रोशनी सैनी दिवंगत प्रधान रजनी देवी की सौतन है। उनकी मौत के कुछ दिन बाद ही पति चेतनश्वरूप ने दूसरी शादी कर ली थी। जबकि गजरौला ब्लॉक के रहदरा ग्राम पंचायत में उपचुनाव के लिए दिवंगत प्रधान कैलाश के बेटे मनीष और प्रतिद्वंदी जगराम सिंह के बीच टक्कर हुई। जिसमें मनीष को 711 वोट प्राप्त हुए। जबकि जगराम सिंह को केवल 448 मत मिले। इसमें मनीष 263 वोटों से विजयी हुए। हसनपुर ब्लॉकक्षेत्र के दमगड़ी ग्राम पंचायत में भी उपचुनाव हुआ। जिसमेें दिवंगत प्रधान मुकेश की पत्नी जसवंती ने 386 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी जसवंत को 34 वोटों से हरा दिया। इस दौरान प्रतिद्वंदी जसवंत की रिकाउंटिंग कराने की मांग पर उच्चाधिकारियों ने दोबारा वोटों की गिनती कराई। इसके बाद भी जसवंती विजयी घोषित हुईं। वहीं गंगेश्वरी ब्लॉक की खनौरा ग्राम पंचायत में प्रधानी के उपचुनाव में चंचल देवी ने 631 वोट प्राप्त करके अपनी प्रतिद्वंदी संतोष देवी को 287 वोटों से हरा दिया है। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान चंचल देवी दिवंगत प्रधान सविता की देवरानी है। इसके अलावा अपने प्रतिद्वंदी को हराकर 177 पदों पर ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित हो गए हैं। फिलहाल जिले में अभी सदस्य पद के करीब सात पद रिक्त रह गए हैं। नामांकन के दौरान इन पदों पर कोई उम्मीदवार सामने नहीं आया था। मतगणना पूरी तरह शांतिपूर्ण हुई है।