फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Salim was killed by three friends to avenge his father's death.

Amroha News: पिता की मौत का बदला लेने के लिए तीन दोस्तों ने की थी सलीम की हत्या

Fri, 17 Mar 2023 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 17 Mar 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Salim was killed by three friends to avenge his father's death.
नौगांवा सादात। बांसखेड़ी गांव में हुए सलीम हत्याकांड का नौगांवा सादात पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। चाची भगाने और पिता की मौत का बदला लेने के लिए जुनैद ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर सलीम की हत्या की थी। तंत्र क्रिया कराने के बहाने उसे घटनास्थल पर बुलाया था। हत्याकांड में मृतक की नामजद पत्नी रिहाना और अयूब का रोल नहीं निकला। पुलिस ने घटना का खुलासा करके तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। सीओ सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के बांसखेड़ी गांव के रहने वाले सलीम की दस मार्च की रात गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव 11 मार्च की सुबह गेहूं के खेत में पड़ा मिला था। उसके शरीर पर चोट और नील के निशान मिले थेे। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने सबूत जुटाए थे। मृतक सलीम की पत्नी जरीना अपने पांच बच्चों के साथ तमिलनाडु में रहकर मजदूरी करती है। इस मामले में मृतक सलीम की बहन नूरजहां ने पत्नी जरीना और अयूब, जुनैद और फहीम को नामजद कराया था। तभी से पुलिस गहनता से जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी जरीना और अयूब का कोई रोल हत्या में नहीं है। सीओ के मुताबिक साढ़े चार साल पहले सलीम एक महिला को भगा कर ले गया था। उसने करीब डेढ़ साल महिला को अपने पास रखा था। इसके बाद भी सलीम का महिला के पास आना जाना था। वह महिला फहीम की मामी और जुनैद की चाची लगती है, जबकि एक साल पहले जुनैद के पिता महमूद की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। मृतक सलीम तंत्र क्रिया करता था। इसलिए जुनैद को लगा कि सलीम की तंत्रक्रिया करने के कारण उसके पिता महमूद की मौत हुई है और वह धीरे-धीरे परिवार के सभी लोगों को जादू टोना करके मार देगा। बस इसी बात को लेकर जुनैद ने फहीम और अपने दोस्त जावेद के साथ मिलकर 10 मार्च को हत्या की योजना बनाई। जिसके बाद तीनों ने सलीम को फोन करके तंत्रक्रिया करने के बहाने जंगल में बुलाया। यहां पहले उसकी पिटाई की और बाद में गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि तंत्रक्रिया करने के एवज में 5 हजार रुपये की तय किए थे। हत्या में नामजद मृतक की पत्नी जरीना और अयूब का कोई भी रोल सामने नहीं आया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed