{"_id":"60d242228ebc3e4cd97ba597","slug":"sale-of-enrollment-form-from-today-chance-to-file-pamphlets-on-26-00-jpnagar-news-mbd393171688","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से नामांकन फॉर्म की बिक्री, पर्चे दाखिल करने का मौका 26 को 00","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से नामांकन फॉर्म की बिक्री, पर्चे दाखिल करने का मौका 26 को 00
विज्ञापन
अमरोहा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फॉर्म की बिक्री 23 जून से शुरू होगी। सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन फॉर्म मिलेंगे। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को 1,500 रुपये जबकि महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति के सदस्य 750 रुपये में फॉर्म ले सकते हैं। इसके साथ ही 26 जून को नामांकन फॉर्म दाखिल होंगे। उसी दिन दोपहर तीन बजे के बाद से स्क्रूटनी होगी।
एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन फॉर्म के बिक्री की तैयारी पूरी कर ली गई है। कलक्ट्रेट स्थित सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से नामांकन फॉर्म की बिक्री होगी। नामांकन फॉर्म दाखिल करने का मौका 26 जून को है। उस दिन दोपहर तीन बजे तक नामांकन फॉर्म जमा किए जाएंगे। उसके बाद नामांकन फॉर्म की जांच की जाएगी।
भाजपा से ललित और सपा से सकीना प्रत्याशी
अमरोहा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के लिए राजनीतिक दल ने तैयारी पूरी कर ली है। भाजपा ने पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर के बेटे ललित तंवर को प्रत्याशी घोषित किया है। वे हसनपुर-गंगेश्वरी यानी वार्ड संख्या 16 से चुनाव जीते हैं। समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष सकीना बेगम को चुनावी समर में उतारा है। वह अमरोहा द्वितीय यानी वार्ड संख्या तीन से सदस्य हैं। इसके अलावा लोक लेखा समिति के सभापति और विधायक महबूब अली की पत्नी हैं।
विज्ञापन
सपा के आठ, बसपा के सात और भाजपा के हैं पांच सदस्य
अमरोहा। जिला पंचायत सदस्य के मामले में समाजवादी पार्टी सबसे आगे हैं उसके आठ सदस्य निर्वाचित हुए हैं। वहीं बसपा के सात सदस्य निर्वाचित हुए है। भाजपा के पांच सदस्य चुनाव में जीते हैं। बसपा जिलाध्यक्ष सोमपाल ने बताया कि अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।