फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Salary will be deducted for 26 teachers of Gajraula who were absent from polling duty

मतदान से नदारद रहने वाले गजरौला के 26 शिक्षकों का कटेगा वेतन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Salary will be deducted for 26 teachers of Gajraula who were absent from polling duty
विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान ड्यूटी से नदारद रहने वाले 26 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने शिक्षकों को नोटिस जारी किया है। गजरौला ब्लॉक के 26 शिक्षकों में छह पुरुष और बाकी महिला शिक्षक हैं।
विज्ञापन

जनपद में दूसरे चरण में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 14 फरवरी को किया गया था। सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी चुनाव के दौरान ड्यूटी पर लगाए गए थे। चुनाव में ड्यूटी लगाने और काटने का काम मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया था। मतदान संपन्न होने के बाद सामने आया कि ड्यूटी लगने के बावजूद कई कर्मचारी नदारद रहे थे। इनमें गजरौला ब्लॉक के 26 शिक्षक भी शामिल हैं। इनमें 20 महिला शिक्षक और छह पुरुष शिक्षक हैं। इन सभी 26 शिक्षकों को बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी ने एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। शिक्षकों को नोटिस जारी कर संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उनका एक दिन का वेतन काटा जाएगा। गजरौला के खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार गौड़ का कहना है कि 26 शिक्षकों का वेतन काटे जाने की जानकारी है। उनको बेसिक शिक्षा अधिकारी की तरफ भेजे गए हैं। जिनका जवाब नहीं देने पर वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed