फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Salary increase of 14 Panchayat Secretaries banned for not responding

Amroha News: जवाब नहीं देने पर 14 पंचायत सचिवों की वेतन वृद्धि पर रोक

Sun, 05 Nov 2023 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 05 Nov 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Salary increase of 14 Panchayat Secretaries banned for not responding
अमरोहा। ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थल सत्यापन में पाई गई कमियों को दूर करने और नोटिस की अनुपालन आख्या प्रस्तुत नहीं करने पर 14 पंचायत सचिवों की वेतन बृद्धि पर अस्थाई रूप से रोक लगाई गई है। उन्हें पांच दिन का समय दिया गया है। जवाब नहीं मिलने पर वेतन वृद्धि पर स्थाई रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने 2017-18 से साल 2022-23 के मध्य पंचायतों में बनाए गए अंत्येष्टि स्थलों का तकनीकी टीमों के द्वारा सत्यापन कराया गया था। इस दौरान कई अंत्येष्टि स्थलों में गड़बड़ी सामने आई थी। जिसके बाद उन गड़बड़ियों को दूर करते हुए पंचायत सचिवों को अनुपालन अख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन इसके बाद भी बार बार नोटिस दिए जाने के बाद भी पंचायत सचिवों द्वारा अनुपालन आख्या नहीं दी गई।
विज्ञापन

इसको कार्य में लापरवाही मानते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने 14 पंचायत सचिवों और ग्राम विकास अधिकारियों रामवीर सिंह, हेमलता, राजकुमार, संदीप सिंह, खुर्शीद अहमद, दीपक कुमार, ब्रजेश कुमार, सचिन पाल, स्वप्निल कुमार, जाहिद खां, सत्यम बंसल, विजेंद्र त्यागी, अतर सिंह एवं ज्योति की वेतन बृद्धि पर अस्थाई रोक लगा दी है। जिला पंचायत राज अधिकारी पारूल सिसोदिया ने बताया कि अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने को पांच दिन का समय दिया गया है। पांच दिन में अनुपालन आख्या प्रस्तुत न करने पर कार्य में लापरवाही मानते हुए वेतन बृद्धि पर स्थाई रोक लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed