फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Salary hike of 100 sanitation workers stopped due to negligence

Amroha News: लापरवाही पर 100 सफाईकर्मियों की वेतन वृद्धि पर रोक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Salary hike of 100 sanitation workers stopped due to negligence
अमरोहा। पंचायत राज विभाग में लापरवाह कर्मचारी कार्रवाई की जद में आए हैं। पंचायतों में सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले और गायब रहने वाले करीब 100 सफाईकर्मियों की वेतन वृद्धि पर रोक लगाई है। इसके साथ ही 42 सचिवों पर भी वेतनवृद्धि के रोके जाने की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई से पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों में खलबली मची है।
विज्ञापन

पंचायत राज विभाग की और से पंचायतों में सफाई का जिम्मा सफाईकर्मियों को दिया गया है। जिले की 576 पंचायतों में 1072 सफाईकर्मी तैनात हैं। लेकिन, सफाईकर्मियों की लापरवाही के कारण अक्सर गांवों में गंदगी के अंबार लगे रहते हैं। अधिकांश पंचायतों में सफाईकर्मी या तो पहुंचते ही नहीं हैं या वह सफाई के लिए अपनी एवज में किसी दूसरे आदमी को भेज देते हैं। जिससे गांवों में सफाई की व्यवस्था चरमराई रहती है। इसी के चलते पिछले कई सालों में कई सफाईकर्मियों के विरुद्ध निलंबन व अन्य कार्रवाई भी हुई। अब डीपीआरओ पारुल सिसोदिया ने भी 100 सफाईकर्मियों पर कार्रवाई की है। लापरवाह व कार्य से गायब रहने वाले तथा पिछले किसी भी वित्तीय वर्ष में कार्रवाई की जद में आने वाले सफाई कर्मियों की वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी गई है। डीपीआरओ पारुल सिसोदिया ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article