फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Salaries of 18 secretaries withheld for low expenditure in villages.

Amroha News: गांवों में कम धनराशि खर्च करने पर 18 सचिवों के वेतन पर लगाई रोक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Salaries of 18 secretaries withheld for low expenditure in villages.
अमरोहा। जून माह में ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों पर शत-प्रतिशत धनराशि खर्च न होने से जिले की रैंक प्रभावित हुई। इस पर नाराजगी जताते हुए सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने 18 ग्राम पंचायत अधिकारियों के जुलाई माह के वेतन आहरण पर रोक लगा दी, जबकि डीपीआरओ ने 53 सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में सामने आया कि राज्य वित्त आयोग की 90.10 प्रतिशत और 15वें वित्त आयोग की 89.81 प्रतिशत धनराशि ही खर्च हो सकी, जबकि लक्ष्य 98 प्रतिशत था। बताया गया कि 22 मई को ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रधान प्रशासक बनाए गए, लेकिन नए विकास कार्यों के प्रस्ताव नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

वेतन रोके गए सचिवों में अमरोहा ब्लॉक के जयकिशोर, पारुल देवी, रनवीर, धनौरा के बंटी सिंह, रजत यादव, राजीव सिंह, गजरौला के प्रतिभा सिंह, अर्चना सैनी, फौजींद्र सिंह, गंगेश्वरी के कृपाल सिंह, राहुल मावी, हसनपुर के धर्मेंद्र, कावेंद्र, सुरेंद्र सिंह तथा जोया के अमरजीत सिंह, मुस्तकीम और बिजेंद्र त्यागी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने जुलाई में विकास कार्यों पर शत-प्रतिशत धनराशि खर्च करने के निर्देश दिए हैं। वहीं डीपीआरओ ने नए कार्यों के प्रस्ताव न भेजने पर 53 ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किया है।

........
अभी दो ब्लॉकों से मिले प्रस्ताव
अमरोहा। अभी तक अमरोहा और गजरौला ब्लॉक से ही नए कार्यों के प्रस्ताव मिले हैं जबकि जोया, हसनपुर, गंगेश्वरी धनौरा ब्लॉक से एक भी नए कार्य का प्रस्ताव नहीं मिला है। डीपीआरओ नितिन कुमार पहले ही इस संबंध में सभी सचिवों को निर्देश दे चुके हैं कि नए कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए जाएं। क्योंकि नए कार्य कराने से पहले डीएम का अनुमोदन लिया जाएगा।
.......
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed