{"_id":"6037ff7b8ebc3ee95523b024","slug":"sakshi-came-first-jpnagar-news-mbd3809688133","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 से लेकर 800 मीटर दौड़ में साक्षी शर्मा ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 से लेकर 800 मीटर दौड़ में साक्षी शर्मा ने लहराया परचम
विज्ञापन
अमरोहा। जेएस हिंदू पीजी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता विज्ञान संकाय कैलसा रोड पर किया गया। जिससे विभिन्न छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सौ मीटर से लेकर 800 मीटर दौड़ में साक्षी शर्मा ने परचम लहराया। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय प्रबंध समिति के मंत्री योगेश कुमार जैन ने कबूतर और गुब्बारे उड़ा कर किया। सबसे पहले छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट किया। वार्षिक चैंपियन छात्रा वर्ग में साक्षी शर्मा को 23 अंक और छात्र वर्ग में 15-15 अंक के साथ अर्जुन सिंह, सौभित मागट को संयुक्त रूप से चैंपियन ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्रा वर्ग 100 मीटर दौड़ में साक्षी शर्मा प्रथम, प्रयांशी द्वितीय और रश्मि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में साक्षी शर्मा प्रथम, प्रयांशी द्वितीय और शीलू तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में साक्षी शर्मा प्रथम, रेशू शर्मा द्वितीय और सीमा तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर में साक्षी शर्मा प्रथम, प्रयांशी द्वितीय और रश्मि ने तृतीय प्राप्त किया। गोला फेंक में शिखा पवार प्रथम, पल्लवी द्वितीय, रश्मि तृतीय रहीं। भाला फेंक में रश्मि प्रथम, शिक्षा द्वितीय और ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद में ज्योति प्रथम, रश्मि द्वितीय और संध्या चौहान तृतीय रहीं। हैमर थ्रो में शिखा प्रथम, शिवानी द्वितीय और तनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग 100 मीटर दौड़ में विकल्प प्रथम, 200 मीटर में अर्जुन प्रथम, 400 मीटर में विकल्प ने प्रथम, 800 मीटर में मासूम ने प्रथम, 1500 मीटर में प्रवीण कुमार ने प्रथम, 5000 मीटर में प्रवीण कुमार ने प्रथम, गोला फेंक में कृष्णा जोशी ने प्रथम, भाला फेंक में शोभित मागट ने प्रथम, लंबी कूद में शोभित मागट, ऊंची कूद में मुदित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान डॉ. अशोक रूस्तगी, डॉ. बीना रूस्तगी, डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह, डॉ. अनिल रायपुरिया, डॉ. मनन कौशल, डॉ. निखिल दास, डॉ. हरेंद्र कुमार, डॉ. बबलू सिंह आदि मौजूद रहे।