{"_id":"66539dda52bf9f3f4d032965","slug":"said-to-girlfriends-fiance-dont-marry-us-we-love-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-119273-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: प्रेमिका के मंगेतर से कहा, शादी मत करना हम प्यार करते हैं... रिश्ता टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: प्रेमिका के मंगेतर से कहा, शादी मत करना हम प्यार करते हैं... रिश्ता टूटा
विज्ञापन
आदमपुर। थानाक्षेत्र के गांव में युवती का रिश्ता तय होने के बाद मंगेतर पर युवती के प्रेमी ने फोन किया। कहा कि ये शादी मत करना है। हम एक दूसरे से प्यार करते हैं। अंजाम ठीक नहीं होगा। इसके बाद मंगेतर ने शादी से इन्कार कर दिया। लड़की पक्ष के लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती का पास के ही गांव निवासी लड़के से रिश्ता तय हो गया और दोनों पक्षों की सहमति पर शादी के दिन तारीख भी तय हो गई। लड़की के पिता ने शादी के कार्ड भी छपवाकर रिश्तेदारों में बांट दिए। लेकिन शादी के कार्ड बंटने के बाद मंगेतर ने शादी करने से अचानक मना कर दिया। वजह पूछी गई तो मंगेतर ने बताया कि युवती के प्रेमी ने फोन पर धमकी दी है कि ये शादी मत करना। हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं। युवक ने शादी से साफ इन्कार कर दिया है।
लड़की पक्ष के लोगों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, रिश्ता टूटने की वजह से लड़की पक्ष और लड़के पक्ष के घरों में चल रही शादी की तैयारियों पर पानी फिर गया है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।