{"_id":"68eac1ca8a361bf0d900c3bd","slug":"safety-standards-in-firecracker-factories-checked-before-diwali-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-149536-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दीवाली से पहले पटाखा फैक्टरियों में सुरक्षा के मानक परखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दीवाली से पहले पटाखा फैक्टरियों में सुरक्षा के मानक परखे
Sun, 12 Oct 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। प्रशासन ने दीवाली पर सुरक्षा और नियमों के पालन सुनिश्चित करने के लिए पटाखा फैक्टरियों का निरीक्षण किया। एसडीएम पुष्करनाथ चौधरी, सीओ दीप कुमार पंत और सीएफओ के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम ने लाइसेंस धारक पटाखा निर्माण स्थल फैक्टरी पर जाकर जांच की। निर्माताओं के जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।
शनिवार को निरीक्षण के बाद एसडीएम पुष्करनाथ चौधरी ने बताया कि निरीक्षण में देखा गया कि पटाखों का निर्माण और भंडारण निर्धारित मानकों के अनुसार हो रहा है या नहीं। टीम ने बारीकी से यह जांचा कि फैक्टरियों में कार्य मानक के अनुरूप किया जा रहा है या नहीं, तैयार माल की भंडारण क्षमता का उल्लंघन तो नहीं किया गया है और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन हो रहा है या नहीं।
सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि हसनपुर के मोहल्ला होली वाला निवासी सिकंदर रावत चकौरी रोड पर रावत फायर वर्क्स के नाम से पटाखा व आतिशबाजी का निर्माण करते हैं। इसके अलावा नोएडा के अमित कुमार रहरा में पटाखा निर्माण, भंडारण और विक्रय का कार्य करते हैं। टीम ने इन दोनों ही स्थानों पर चेकिंग की। निरीक्षण के दौरान फैक्टरी संचालकों को सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। उन्होंने बताया सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।