फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rukus over opposing sparring

छींटकशी का विरोध किया तो पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Rukus over opposing sparring
अमरोहा। मोहल्ला कुरैशी से गुजरते एक युवक पर दूसरे पक्ष के एक शख्स ने पहले छींटाकशी तो विरोध पर पीटना शुरू कर दिया। बचाव में आए बहनोई को भी पीटा और बहन के कपड़े अस्तव्यस्त कर दिए। बचाव में और लोग जुटे तो पथराव कर दिया। युवक, उसके बहन और बहनोई घायल हुए हैं। पुलिस ने लाठियां फटकार कर उत्पातियों को खदेड़ा। तीन को हिरासत में लेकर 31 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रविवार की रात नगर के मोहल्ला चौक निवासी कोल्डड्रिंक एजेंसी संचालक का साला एजेंसी से जुड़ी रकम की वसूली के लिए जा रहा था। लोगों का कहना है कि मोहल्ला कुरैशी से निकलते समय शिवद्वारा में दुकान पर बैठे एक शख्स ने छींटाकशी की। युवक ने आपत्ति की तो पीटना शुरू कर दिया। फोन से सूचना मिलने पर बहन-बहनोई पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की। बहन के कपड़े अस्तव्यस्त कर दिए। इस बीच अन्य लोग जुटे तो पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बवाल जैसे हालात की जानकारी पर इंस्पेक्टर रविंदर सिंह के साथ पहुंची पुलिस ने लाठियां पटक कर लोगों को खदेड़ा। तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने 31 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तीन गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed