फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rukmani Red's thrilling victory

Amroha News: रुक्मणी रेड की रोमांचक जीत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Rukmani Red's thrilling victory
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले गए मुकाबले में रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी रेड ने ब्लू टीम को चार विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू टीम 29.4 ओवर में 125 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में रेड टीम ने 26.3 ओवर में छह विकेट खोकर 126 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जीत में मयंक कुमार और निशंक की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ब्लू टीम का कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। सूर्यांश सिंह ने नाबाद 15 और अमन कुमार ने 10 रन बनाए। रेड के मयंक कुमार ने छह ओवर में 31 रन देकर चार विकेट और निशंक ने 1.4 ओवर में सात रन देकर तीन विकेट लिए। अर्शे आजम को एक सफलता मिली।
विज्ञापन

126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड टीम ने 74 रन पर छह विकेट गंवा दिए। अंश पाल 11 और अथर्व आठ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद निशंक ने 50 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 47 रन बनाए। दूसरे छोर पर मयंक कुमार ने 42 गेंदों में नाबाद आठ रन बनाकर उनका साथ दिया। दोनों ने सातवें विकेट के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लू की ओर से मोहम्मद अकीब ने दो, जबकि मोहम्मद उवैस, मोहम्मद अयान और सूर्यांश सिंह ने एक-एक विकेट लिया। निशंक के शानदार प्रदर्शन से रेड टीम ने 26.3 ओवर में चार विकेट से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed