फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rukmani Cricket Academy Blue won the match by six wickets

Amroha News: रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने छह विकेट से जीता मैच

Mon, 31 Mar 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 31 Mar 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Rukmani Cricket Academy Blue won the match by six wickets
अमरोहा।
विज्ञापन

रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय रुक्मणी अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू और जिगर क्रिकेट एकेडमी के बीच मुकाबला खेला गया। मैच में रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने छह विकेट से जीत दर्ज की।
रविवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिगर क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 25 ओवर में आठ विकेट खोकर 155 रन बनाए। टीम के लिए मोहम्मद फजल ने नाबाद 52 और शादाब ने 17 रन बनाए। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू के लिए गेंदबाजी में आदर्श, अलीम और सुमैर ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने 15.4 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

टीम के लिए कप्तान शोहिब चौधरी ने नाबाद ने 75 और अलीम ने 36 रन बनाए। जिगर क्रिकेट एकेडमी के लिए गेंदबाजी में आयुष, रचित पाल और अंकित कुमार ने एक-एक विकेट लिए। इस तरह यह मैच रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने छह विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच सोहिब चौधरी को चुना गया। अंपायर अहमद रजा, मोहम्मद सायम रहे जबकि स्कोरर मोहम्मद अरीब रहे। मैच के दौरान सिद्धार्थ मलिक, कोच बदरूद्दीन सिद्दीकी, टूर्नामेंट आयोजक व कोच मोहम्मद हसीन, कमाल पाशा, तरुण चीमा, ओम दत्त शर्मा, नदीम अहमद, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed