{"_id":"69976885a165dc6b18020ec1","slug":"rukmani-cricket-academy-blue-won-the-match-by-four-wickets-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-157765-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने चार विकेट से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने चार विकेट से जीता मैच
विज्ञापन
रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के मैदान में मैच के बाद विजेता टीम। स्रोत कोच
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के मैदान में रुक्मणी ब्लू और रुक्मणी रेड की टीमों के बीच फ्रेंडली मैच खेला गया। यह मैच रुक्मणी ब्लू ने चार विकेट से जीत लिया। रुक्मणी ब्लू के हर्ष सिंह प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट गेंदबाज चुने गए। जबकि रुक्मणी रेड के सिद्धार्थ माथुर को बेस्ट बल्लेबाज का खिताब मिला है। अपनी टीमों के लिए मोहम्मद ईशा, आनंद गौतम, आतिफ खान ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।
रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी रेड की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और निर्धारित 45 ओवरों में 283 रन बनाए। अपनी टीम के लिए मो. ईशा ने 118 गेंदों में 96 रनों की पारी खेली। जबकि सिद्धार्थ माथुर ने 87 गेंदों में 96 रन बनाए। इसके अलावा शोभित चौधरी ने 30 गेंदों में 27 रन बनाए तो वहीं मो. अमान ने 21 गेंदों में 19 रनों का योगदान दिया। रुक्मणी ब्लू के लिए गेंदबाजी करते हुए हर्ष सिंह ने सात ओवरों में 33 रन देकर दो विकेट चटकाए। जबकि कार्तिक नागर, अंकित कुमार और शान ने एक-एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य हासिल करने मैदान में उतरी रुक्मणी ब्लू की टीम ने 40 ओवरों में ही छह विकेट खोकर मैच जीत लिया। अपनी टीम के लिए अनस गौतम ने 59 गेंदों 87 रनों की धमाकेदार पारी खेली। वहीं हर्ष सिंह ने 54 गेंदों में 50 रन बनाए। जबकि श्रेयांश यादव ने 45 गेंदों में 59 रन बटोरे। रुक्मणी रेड के लिए आतिफ खान और मो. ईशा ने दो-दो विकेट चटकाए। इसके अलावा लकी चौधरी और आंशिका ने एक एक विकेट हासिल किया। एकेडमी के कोच हसीन बादशाह ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।