{"_id":"69012fefbd887dd135084c68","slug":"rukmani-cricket-academy-blue-won-the-match-by-147-runs-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-150516-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने 147 रनों से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने 147 रनों से जीता मैच
Wed, 29 Oct 2025 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित दिवंगत मोहम्मद फरमान मेमोरियल अंडर-16 इंटर एकेडमी क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे दिन रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू और रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी रेड के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने जीत हासिल की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू निर्धारित 40 ओवर में 261 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए लिए हर्ष सिंह ने 75, श्रीयांश यादव ने 66 व मोहम्मद नजरान ने 34 रन बनाए। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी रेड के गेंदबाज आतिफ खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार, मोहम्मद अलीम ने दो व कार्तिक नागर और अरवाज खान ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी रेड 26 ओवर में 114 रन ही बना सकी और ऑल आउट हो गई।
टीम के लिए मोहम्मद यूनुस और मोहम्मद आजम ने 16-16 व प्रिंस कश्यप ने 14 रन बनाए। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू के गेंदबाज मोहम्मद अरीब ने पांच व श्रीयांश यादव ने दो विकेट लिए। इस तरह रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने यह मैच 147 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच मोहम्मद अरीब व गेम चेंजर हर्ष सिंह को चुना गया। अंपायर शमशाद अल्वी और मोहम्मद सायम रहे जबकि स्कोरर मोहम्मद अरीब रहे। मैच के दौरान क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, टूर्नामेंट आयोजक व कोच मोहम्मद हसीन, डॉ. सिद्धार्थ मलिक, मोहम्मद हसीब, ओम दत्त शर्मा, तरुण चीमा, मंजर अब्बास, मोहम्मद नदीम, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।