फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rukmani Club defeated Hassan Cricket Club Noida by 43 runs

Amroha News: रुक्मणी क्लब ने हसन क्रिकेट क्लब नोएडा को 43 रनों से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Rukmani Club defeated Hassan Cricket Club Noida by 43 runs
अमरोहा। मिनी स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मैच रुक्मणी क्रिकेट क्लब और हसन क्रिकेट क्लब नोएडा के बीच खेला गया। जिसमें रुक्मणी क्लब ने 43 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन

मास्टर भूरे खान एंड आरिफ फारूक मेमोरियल फोर्थ सद्भावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और यूथ क्रिकेट क्लब के द्वारा कराया जा रहा है। रविवार को इस टूर्नामेंट का दूसरा मैच खेला गया। जिसमें रुक्मणी क्लब ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए रुक्मणी क्लब ने निर्धारित 30 ओवर्स में 271 रन बनाएं। जिसमें आर्यन ने 58, आकिब ने 42, कासिम ने 34 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

हसन क्रिकेट क्लब की तरफ से गुले हसन, सार्थक गौतम ने दो- दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछे करने हसन क्रिकेट क्लब निर्धारित 30 ओवर्स में 7 विकेट पर 228 रन ही बना पाई। यह मैच रुक्मणी क्लब ने 43 रनों से जीत लिया। हसन क्लब कि तरफ से सिद्धार्थ ने 102 और सचिन पाल ने 60 रनों का योगदान दिया। रुक्मणी क्लब की तरफ से मयंक, शिवा और ध्रुव ने दो- दो विकेट लिए। मैच में अंपायर सतेंद्र सिंह, मोहसिन सैफी, शमशाद अल्वी रहे, जबकि स्कोरर सेंटी गुप्ता, लवी ने की। कमेंटरी रजन अली, राशिद अब्बासी ने की। इस दौरान रिजवान पाशा, हाजी नासिर फारूक, इमरान पाशा, परवेज पाशा, नजम अली, रोहित चंदेल, शहजाद परवेज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed