फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ruckus of shopkeepers during high tension line shifting, Xen and contractor surrounded

हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग के दौरान दुकानदारों का हंगामा, एक्सईएन और ठेकेदार को घेरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ruckus of shopkeepers during high tension line shifting, Xen and contractor surrounded
गजरौला। हाईटेंशन बिजली लाइन को शिफ्टिंग के दौरान दुकानदारों ने हंगाम किया। एक्सईएन और ठेकेदार को घेर लिया। आक्रोशित दुकानदार ने ठेकेदार पर मोटी रकम लेकर गलत तरीके से पोल लगाने का आरोप लगाया। काफी देर तक उसने पोल नहीं लगने दिया। कड़ी मशक्कत के बाद अधिशासी अभियंता गुस्साए दुकानदारों को समझाकर शांत किया। इसके बाद पोल लगाए जा सके।
विज्ञापन

इस समय गजरौला इंद्रा चौक से कुमराला तक मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जिसकी वजह से दोनों तरफ की बिजली लाइन शिफ्ट की जा रही है। चकनवाला टैंपो अड्डे पर एक बड़ा ट्रांसफार्मर लगा है। जिसे सड़क चौड़ीकरण के लिए पीछा हटाया जाना है। यहीं पर हाईटेंशन लाइन के चार पोल हैं। बृहस्पतिवार को एक बिजली ठेकेदार के अधीन कुछ लोग हाईटेंशन लाइन के चारों पोल उखाड़ कर दूसरी जगह लगा रहे थे। इस बीच एक दुकानदार ने गलत जगह पोल लगाने का आरोप लगाते हुए विरोध किया। दुकानदार ने कहा कि जहां से हटाए जा रहे हैं, उसके सामने ही पोल लगाए जाएं। लेकिन ठेकेदार नहीं माना। जिस पर दुकानदार व ठेकेदार के बीच नोकझोंक भी हुई। दुकानदार ने ठेकेदार पर अन्य दुकानदारों से मोटी रकम लेकर पोल लगाने का आरोप लगाया। सूचना पाकर अधिशासी अभियंता नीरज कुमार भी पहुंच गए। उनको भी खासे विरोध का सामना करना पड़ा। उन्होंने किसी तरह समझाकर दुकानदार को शांत किया।
विज्ञापन

दुकानदार ठेकेदार पर गलत जगह पोल लगाने का आरोप लगाकर विरोध कर रहा था। उसे समझाकर शांत कर दिया गया। वहीं पर पोल लगाए जा रहे हैं। -नीरज कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, गजरौला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed