फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ruckus of family members alleging murder of a teenager found hanging from a tree

पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव हत्या का आरोप लगाकर परिजनों का हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Ruckus of family members alleging murder of a teenager found hanging from a tree
हसनपुर के मकनपुर शुमाली के जंगल में किशोरी का शव लटका मिलने के बाद पुलिस से नोकझोंक करते महेंद्र ? - फोटो : HASANPUR
हसनपुर(अमरोहा)। खेत पर चारा लेने गई अनुसूचित जाति की किशोरी का शव गन्ने के खेत में फंदे पर लटका मिला। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत किया। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मकनपुर शुमाली निवासी किसान सुनील कुमार की बेटी काजल (16) शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे खेत पर चारा लेने गई थी। लेकिन वह वापस नहीं लौटी। खेतों पर कार्य कर रहे लोगों ने करीब डेढ़ घंटे बाद गांव से करीब एक किलोमीटर दूर गांव के ही कलुआ के खेत में खड़े आम के पेड़ पर दुपट्टे से लटका शव देखा। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में खलबली मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हत्या का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर का कहना है कि किशोरी की मौत की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। उसका शव पेड़ से लटका मिला है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे गांव का एक युवक किशोरी को करता था परेशान
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव मकनपुर शुमाली में जंगल में रहस्यमयी ढंग से हुई किशोरी की मौत के बात परिजनों का कहना है कि पड़ोसी गांव का एक युवक उसे परेशान करता रहता था। कई बार फोन पर भी उसे धमकाया था। परिजनों ने किशोरी की मौत में उसकी युवक का हाथ होने की आशंका जताई है। उधर अंबेडकर विकास मंच के अध्यक्ष महेंद्र सिंह आर्य, मुखिया सभासद, अरविंद उर्फ अन्ना, डॉ अशोक कुमार समेत मंच के कई पदाधिकारी गांव पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल को देखकर गहरा दुख जताया। महेंद्र सिंह आर्य का कहना है कि दलित किशोरी की हत्या करके शव को पेड़ से लटका दिया है। उसके घुटने तक जमीन पर टिके हुए हैं। इस तरह से कोई आत्महत्या नहीं कर सकता।

चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी काजल
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव मकनपुर शुमाली में शुक्रवार को जंगल में फंदे पर लटकी मिली काजल परिवार में सबसे बड़ी थी। वह चार बहन भाइयों में अकेली बड़ी बहन थी। उससे छोटे तीन भाई हैं। किशोरी की मौत से उसके भाइयों एवं अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि वह काफी समझदार थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed