फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ruckus among BJP workers in Collectorate regarding Mainpuri incident

Amroha News: मैनपुरी प्रकरण को लेकर भाजपाइयों का कलक्ट्रेट में हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Ruckus among BJP workers in Collectorate regarding Mainpuri incident
अमरोहा। मैनपुरी में महाराणा प्रताप की मूर्ति पर चढ़कर सपा का झंडा लगाकर नारेबाजी पर भाजपाइयों समेत समाज के लोगों में आक्रोश का माहौल है। प्रकरण के विरोध में सोमवार को भाजपाई कलक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रनायक का अपमान बताते हुए प्रदर्शन करते किया। उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे भाजपाइयों के साथ अन्य समाज के लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि मैनपुरी में सपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो के बाद सपाई महाराणा प्रताप की मूर्ति पर चढ़ गए थे। उन्होंने मूर्ति पर झंडा लगाकर नारेबाजी भी की। इस घटना पर स्थानीय लोगों ने रोष जताया है। घटना के विरोध में उन्होंने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश त्यागी ने कहा कि समय-समय पर सपा और कांग्रेस द्वारा राष्ट्रनायकों का अपमान किया जाता है, जोकि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमरोहा के लोग इसकी कड़ी निंदा करते हैं। साथ ही आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग भी करते हैं। इस अवसर पर पालिका चेयरमैन शशि जैन, हिमांशु त्यागी, प्रेम सिंह सैनी, चंद्रभान सिंह, प्रवीण अग्रवाल, अजय चौहान, सुधीर कुमार, राकेश वर्मा, मोनू यादव, प्रमोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed